लॉस एंजिल्स की आग में स्वाहा होगा ऑस्कर 2025! क्या कैंसिल हो जाएगा फिल्मों का महाकुंभ?
ऑस्कर 2025 का इंतजार सभी लोग बेसब्री से कर रहे हैं, लेकिन लॉस एंजिल्स में लगी आग की वजह से यह आयोजन रद्द हो सकता है, ऐसी खबर सामने आ रही है।
- Written By: अनिल सिंह
क्या रद्द हो जाएगा ऑस्कर 2025!
मुंबई: ऑस्कर 2025 के कैंसिल होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की वजह से लॉस एंजिल्स शहर अब भी धधक रहा है और इस आग में ऑस्कर 2025 का आयोजन स्वाहा हो सकता है, ऐसी खबर सामने आ रही है। 96 साल में पहली बार होगा, जब ऑस्कर का आयोजन रद्द हो सकता है। अमेरिका में मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि जंगल में लगी आग इतनी घातक है कि अब भी इस पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। ऐसे में ऑस्कर 2025 का आयोजन कैंसिल होने की कगार पर है।
लॉस एंजिल्स में लगी आग की वजह से हॉलीवुड के कई सितारों को नुकसान झेलना पड़ा है। कई सितारों के घर इस आग में जलकर खाक हो गए, तो वही बड़ी मात्रा में जानमाल का नुकसान भी हुआ है। अमेरिका की न्यूज़ पोर्टल में चल रही खबरों के मुताबिक ऑस्कर के बोर्ड समूह में इस बात को लेकर मुख्य चिंता जताई जा रही है कि वह जश्न की तैयारी कर रहे हैं लेकिन लॉस एंजेलिस के कई लोग बड़ा नुकसान झेल रहे हैं। तो ऐसे में उन्हें यह आयोजन रखना चाहिए या नहीं। खबर यह भी है कि अगर आयोजन को कैंसिल करने का प्लान बनाया जाता है तो सही समय पर पहले से ही सभी को आगाह कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में कंगना रनौत की इमरजेंसी पर क्यों लगा बैन, मुजीबुर्रहमान की हत्या…
सम्बंधित ख़बरें
Oscar Trophy Cost : ‘बेशकीमती’ ऑस्कर बिकेगी कौड़ियों के मोल! जानें ‘सोने’ से लिपटी लाखों की ट्रॉफी का क्यों मिलेगा ‘चिल्लर’ का भाव
फैंस के लिए गुडन्यूज: इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ऑस्कर नॉमिनेटेड ‘अनुजा’, जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
गुनीत मोंगा-प्रियंका चोपड़ा को मिली बड़ी उपलब्धि, Oscars 2025 के लिए नॉमिनेट हुई ‘अनुजा’, 180 फिल्मों के बीच हुआ तगड़ा मुकाबला
96 साल में यह पहली बार होगा जब ऑस्कर समारोह का आयोजन रद्द होगा। 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी इसके आयोजन को रद्द नहीं किया गया था। बल्कि उसे पोस्टपोन कर दिया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि इस बार भी इसके आयोजन को पोस्टपोन किया जा सकता। क्योंकि रद्द किए जाने से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। हॉलीवुड पहले ही बड़े नुकसान को झेल रहा है। ऐसे में इस आयोजन के रद्द किए जाने की वजह से और बड़े नुकसान की संभावना जताई जा रही है। लॉस एंजिल्स के क्षेत्र में आग अब भी सक्रिय है और इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अब ऐसे में यह देखना होगा कि ऑस्कर के आयोजन के लिए बोर्ड द्वारा क्या कुछ तय किया जाता है।
