‘सिनर्स’ से लेकर ‘हैमनेट’ तक, ऑस्कर विनिंग फिल्मों का OTT पर जलवा, जानें किस प्लेटफॉर्म पर हैं उपलब्ध
Academy Awards 2026 Movies List: एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 में अवॉर्ड जीतने वाली सिनर्स और हैमनेट जैसी फिल्में अब नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
- Written By: सोनाली झा
एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 फिल्मों की लिस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)
Oscar 2026 Winning Films OTT: 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 इस बार शानदार फिल्मों और बेहतरीन परफॉर्मेंस के नाम रहा। 15 मार्च को डॉल्बी थिएटर में आयोजित इस भव्य समारोह में दुनियाभर की फिल्मों को सम्मानित किया गया। इस साल कई फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरी में जीत हासिल की और अब दर्शक इन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी देख सकते हैं।
इस साल वन बैटल आफ्टर अनॉदर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। फिल्म ने 6 ऑस्कर अवॉर्ड जीते, जिसमें ‘बेस्ट पिक्चर’ भी शामिल है। फिल्म के डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन को ‘बेस्ट डायरेक्टर’ का अवॉर्ड मिला, जबकि सीन पेन ने ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर’ का खिताब जीता। यह फिल्म एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम हो रही है और प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर किराए पर उपलब्ध है।
सिनर्स और हैमनेट ने भी जीते बड़े अवॉर्ड
सिनर्स ने 4 ऑस्कर अपने नाम किए। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए माइकल बी. जॉर्डन को ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। वहीं हैमनेट के लिए जेस्सी बुक्क्ली को ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म फिलहाल पीकॉक पर उपलब्ध है। वेपन्स को भी काफी सराहना मिली, जिसमें एमी मैडिगन ने ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड जीता। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। एनिमेशन कैटेगरी में के पॉप डेमन हंटर्स ने ‘बेस्ट एनिमेटेड फीचर’ और ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ जीता। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के दौरान गई टेक्नीशियन की जान, परिवार के लिए आगे आए संजय लीला भंसाली
‘ब्रेकिंग बैड’ स्टार ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में बदली जिंदगी! वीडियो हुआ वायरल
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
टेक्निकल और इंटरनेशनल कैटेगरी की विजेता फिल्में
फ्रेंकेंस्टाइन ने कॉस्ट्यूम, मेकअप और प्रोडक्शन डिजाइन जैसे टेक्निकल अवॉर्ड जीते और यह भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। एफ1 द मूवी को ‘बेस्ट साउंड’ का अवॉर्ड मिला और इसे एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है। वहीं सेंटीमेंटल वैल्यू ने ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ का खिताब जीता और यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
ऑल द एम्पटी रूम्स
डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म ‘ऑल द एम्पटी रूम्स’ को ऑस्कर में भी पहचान मिली, और इसने ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फ़िल्म’ का अवॉर्ड जीता. इस फ़िल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है। ऑस्कर 2026 की ये अवॉर्ड-विनिंग फिल्में अब OTT पर दर्शकों के लिए आसानी से उपलब्ध हैं, जिससे लोग घर बैठे वर्ल्ड सिनेमा का आनंद ले सकते हैं।
