Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nushrratt Bharuccha Struggle: पहली पसंद नहीं थीं नुसरत भरूचा, फिर भी ‘प्यार का पंचनामा’ से छा गईं एक्ट्रेस

Nushrratt Bharuccha Birthday: नुसरत भरूचा ने लंबे संघर्ष और कई रिजेक्शन के बाद ‘प्यार का पंचनामा’ से बॉलीवुड में पहचान बनाई। फिल्म की सफलता ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें स्टार बना दिया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 17, 2026 | 09:44 AM

नुसरत भरूचा (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Follow Us
Follow Us:

Nushrratt Bharuccha Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने छोटे-छोटे रोल और लंबे संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई, लेकिन उनकी किस्मत का असली मोड़ एक फिल्म से आया, जिसके लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। कई ऑडिशन और टेस्ट के बाद जब उन्हें ‘प्यार का पंचनामा’ में मौका मिला, तो उसी फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी और उन्हें एक नई पहचान दिलाई।

नुसरत भरूचा ने अपनी पढ़ाई मुंबई में ही पूरी की। बचपन से ही उन्हें अभिनय में दिलचस्पी थी और इसी वजह से उन्होंने बहुत कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ाया। उनके करियर की शुरुआत साल 2002 में टीवी शो ‘किट्टी पार्टी’ से हुई थी। इस शो में उनका रोल छोटा था, लेकिन कैमरे के सामने काम करने का यह उनका पहला अनुभव था।

सम्बंधित ख़बरें

सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड

Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम

Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल

नुसरत भरूचा का बॉलीवुड डेब्यू

नुसरत भरूचा टीवी शो ‘सेवन’ में भी नजर आईं, जहां उन्हें लीड रोल मिला, हालांकि टीवी पर उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिल पाई और उन्होंने फिल्मों की ओर रुख कर लिया। साल 2006 में नुसरत ने फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म उनके लिए एक बड़ा मौका थी, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार ऑडिशन देती रहती थी।

प्यार का पंचनामा से मिली पहचान

नुसरत के करियर का सबसे बड़ा मोड़ फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से आया लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थीं। इस रोल के लिए कई एक्ट्रेसेस के ऑडिशन हुए थे और नुसरत को भी कई टेस्ट देने पड़े थे। काफी मेहनत और स्क्रीन टेस्ट के बाद उन्हें यह किरदार मिला। जब फिल्म रिलीज हुई, तो उनकी एक्टिंग और स्क्रीन प्रजेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया। यह फिल्म हिट साबित हुई और यहीं से नुसरत को असली पहचान मिली।

ये भी पढ़ें- Kamal Haasan Meet Vijay: मुख्यमंत्री विजय से मिले कमल हासन, तमिल सिनेमा की बेहतरी के लिए रखीं ये बड़ी मांगें

नुसरत भरूचा की फिल्में

इसके बाद उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’ में भी काम किया। यह भी बड़ी सफल साबित हुई। आगे चलकर ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फिल्म ने उन्हें और भी लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद नुसरत ने ‘ड्रीम गर्ल’, ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘छोरी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इन फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। नुसरत भरूचा ने अपने करियर में कई रिजेक्शन देखे, ऑडिशन दिए और संघर्ष किया, लेकिन हर बार खुद को बेहतर बनाया।

Nushrratt bharuccha birthday special story struggle life career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2026 | 09:44 AM

Topics:  

  • Birthday Special
  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.