न्यूयॉर्क के TIME100 समिट में Nita Ambani का देसी जलवा, दो साल में बनी जामदानी साड़ी ने खींचा ध्यान
Nita Ambani Look: नीता अंबानी ने न्यूयॉर्क के TIME100 समिट में पश्चिम बंगाल की खास जामदानी साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींचा। यह साड़ी पद्म श्री बुनकर बीरेन कुमार बसाक ने 24 महीनों में तैयार की थी।
- Written By: सोनाली झा
नीता अंबानी (फोटो- सोशल मीडिया)
Nita Ambani Jamdani Saree: नीता अंबानी ने हाल ही में न्यूयॉर्क में आयोजित TIME100 Summit में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जहां उन्होंने भारतीय परंपरा और शिल्पकला को वैश्विक मंच पर खूबसूरती से पेश किया। इस खास मौके पर उनकी साड़ी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। नीता अंबानी ने इस इवेंट में पश्चिम बंगाल की पारंपरिक जामदानी साड़ी पहनी, जो न सिर्फ खूबसूरत थी बल्कि अपने आप में एक कला का नमूना भी थी।
बताया जा रहा है कि यह साड़ी पद्म श्री सम्मानित बुनकर बीरेन कुमार बसाक द्वारा पश्चिम बंगाल के फुलिया में तैयार की गई थी। इस साड़ी को बुनने में पूरे 24 महीने यानी दो साल का समय लगा। यह साड़ी स्वदेश ब्रांड के तहत बनाई गई है, जो भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। जामदानी तकनीक से बनी इस साड़ी में मीनाकारी, ट्राइबल मोटिफ्स, फिगरेटिव स्टोरीटेलिंग और शुभ मछली बॉर्डर जैसे डिजाइन शामिल हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं। क्रीम कलर की यह छह गज की साड़ी बंगाल की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत का शानदार उदाहरण है।
पल्लू में छिपी है एक कहानी
इस साड़ी का पल्लू भी बेहद खास था, जिसमें पारंपरिक दृश्य, मानव आकृतियां, जानवर और पत्तियों की बारीक आकृतियां उकेरी गई थीं। हर एक डिटेल को बेहद नजाकत और बारीकी से तैयार किया गया था, जो इस साड़ी को एक जीवंत कहानी में बदल देता है। नीता अंबानी ने अपने इस पारंपरिक लुक को शानदार जूलरी के साथ पूरा किया। उन्होंने तीन लड़ियों वाला मोतियों का हार पहना, जिसे पन्ना और हीरे के झुमकों के साथ पेयर किया गया था। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ी पन्ना जड़ी अंगूठी, मोती और पन्ना से सजी चूड़ियां और कीमती पत्थरों से जड़ी घड़ी भी पहनी।
सम्बंधित ख़बरें
विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात
‘बॉलीवुड अब फैमिली नहीं रहा’, बढ़ते कंपटीशन पर छलका संजय दत्त का दर्द, हॉलीवुड की जमकर की तारीफ
‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन को मिला मौका, अक्षय कुमार हुए बाहर, अनीस बज्मी के सालों बाद खोला बड़ा राज
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
नीता अंबानी के लुक को ग्रीन बिंदी और सटल मेकअप ने और निखार दिया। नीता अंबानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस देसी और एलिगेंट अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस तरह, नीता अंबानी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारतीय परंपरा और शिल्पकला को अगर सही तरीके से प्रस्तुत किया जाए, तो वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी अलग पहचान बना सकती है।
