- Hindi News »
- Entertainment »
- Nidhi Jha Seeks Blessing For Son Shivay During Jitiya Vrat 2025
Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत पर निधि झा का खास पोस्ट, बेटे शिवाय के लिए मांगी दुआ
Nidhi Jha: निधि झा ने रविवार को जितिया व्रत के मौके पर बेटे शिवाय के लिए खास दुआ मांगी है। इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की गई उनके वीडियो पर उनके चाहने वाले प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: अनिल सिंह

निधि झा ने जितिया व्रत पर बेटे शिवाय के लिए मांगा आशीर्वाद
Nidhi Jha Seeks Blessing For Son Shivay: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निधि झा ने रविवार को जितिया व्रत के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी पारिवारिक झलक देखने को मिल रही है। उनकी इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत मंदिर के अंदर जाने से होती है, जहां निधि झा अपने बेटे शिवाय के साथ नजर आ रही हैं। इसमें उनके पति यश कुमार भी दिखाई दे रहे हैं, जो इस पारिवारिक खुशी को दोगुना कर रहे हैं। वह बेटे शिवाय के साथ खेल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तलाक के बाद फिर साथ दिखे Esha Deol और Bharat Takhtani, लंच आउटिंग की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
झरने के नीचे ‘गब्बर’ का रोमांस! हसीन वादियों में पत्नी संग शिखर धवन की ये केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर हुई वायरल
Subhash Ghai Post: संडे नाइट पर बॉलीवुड दिग्गजों की खास मुलाकात, Subhash Ghai ने शेयर की खास तस्वीरें
Drishyam 3 BO Day 4: Mohanlal की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा तूफान, वीकेंड पर हुई रिकॉर्डतोड़ कमाई
ये भी पढ़ें- Disha Patani: दिशा पाटनी के घर के बाहर कड़ी की जा रही सुरक्षा, लोहे के गेट की किलाबंदी
निधि झा ने बेटे शिवाय के लिए आशीर्वाद
वीडियो में निधि का पारंपरिक लुक बहुत ही सुंदर और साधारण है, उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है और सिर पर ‘जय माता दी’ की चुन्नी बांधी हुई है। वहीं, शिवाय के सिर पर भी ‘जय माता दी’ की चुन्नी नजर आ रही है। वीडियो में कई प्यारे पल दिखाए गए हैं, जिसमें निधि का बेटे के साथ डांस करना और उसके गालों पर प्यार से किस करना भी शामिल है।पूरे वीडियो में एक सुकून भरा, खुशहाल पारिवारिक माहौल नजर आ रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निधि झा ने कैप्शन में लिखा, ”भगवान तुम्हें हमेशा सुरक्षित रखें।”
जितिया व्रत प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है
एक्ट्रेस ने वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर भोजपुरी जितिया गीत ‘अमर हो उमिरिया ललनवा के’ का इस्तेमाल किया, जिसे अलका सिंह पहाड़िया ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। बता दें कि जितिया व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस व्रत को माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, सुरक्षा और सफलता के लिए रखती हैं। यह व्रत बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई हिस्सों में बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। जितिया व्रत एक मां के असीम प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। इस व्रत में माताएं निर्जला उपवास करती हैं, ताकि उनकी संतान हर विपत्ति से बची रहे।
Nidhi jha seeks blessing for son shivay during jitiya vrat 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMउत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
May 25, 2026 | 09:13 PMविदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
May 25, 2026 | 09:06 PMIPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा गणित, जानें क्या है क्वालीफायर-1, क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर मैच में अंतर?
May 25, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














