कादर खान जैसे कलाकारों पर क्यों नहीं बनती डॉक्यूमेंट्री? द रोशन्स के ट्रेलर पर यूजर का सवाल
बॉलीवुड में इस समय डाक्यूमेंट्री का चलन देखने को मिल रहा है। रोशन परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'द रोशन्स' को देख अब यूजर ने सवाल पूछा है कि कादर खान जैसे कलाकारों पर डॉक्यूमेंट्री क्यों नहीं बनती।
- Written By: अनिल सिंह
कादर खान की डॉक्यूमेंट्री बनाने की मांग
मुंबई: रोशन परिवार पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘द रोशन्स’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के परिवार के इतिहास को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। डॉक्यूमेंट्री में आप देख सकते हैं कि रोशन परिवार के इतिहास के बारे में बॉलीवुड के कई कलाकार बात करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान, विकी कौशल, रणबीर कपूर जैसे कलाकार रोशन परिवार के बारे में बात कर रहे हैं। इतना ही नहीं संगीत से जुड़े लोगों ने भी रोशन परिवार के बारे में बहुत कुछ बताया है। इस ट्रेलर को जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने देखा तो एक यूजर ने कहा, डॉक्यूमेंट्री सिर्फ उन्हीं की बनती है जिनके बच्चे स्टार होते हैं। कादर खान जैसे कलाकारों पर डाक्यूमेंट्री बनाने की जहमत कोई नहीं उठाता।
कादर खान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में शुमार हैं। कदर खान का जन्म तो अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। लेकिन उन्होंने भारतीय सिनेमा में बहुमूल्य योगदान दिया है। 1973 में आई फिल्म ‘दाग’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले कादर खान ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। हिंदी और उर्दू की 500 से अधिक फिल्मों में वह डायलॉग लिखने का काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक विलन के तौर पर की थी। लेकिन बाद में वह सफल कॉमेडियन भी बने। उनकी एक्टिंग ऐसी थी उन्हें एक्टिंग की चलती फिरती यूनिवर्सिटी कहा जाता था।
ये भी पढ़ें- Zee5 और जियो स्टूडियो के बीच साझेदारी, हिसाब बराबर और मिसेज फिल्म दोनों OTT पर होगी प्रीमियर
सम्बंधित ख़बरें
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
सुपरस्टार प्रभास की लगी लॉटरी, रिलीज से पहले ही फिल्म ने छापे 240 करोड़ रुपये
क्या आकांक्षा चामोला के बाद शो में होगी गौरव खन्ना की एंट्री?, लॉकअप 2 में लग सकता है पति और पत्नी का तड़का
कपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
रोशन परिवार पर बनी डॉक्यूमेंट्री से पहले सलमान खान के पिता सलीम खान पर भी एक डॉक्यूमेंट्री बनी थी। जिसमें राइटर जोड़ी सलीम जावेद की कहानी को दिखाया गया था। डॉक्यूमेंट्री का नाम एंग्री यंग मैन था और इसे प्राइम वीडियो ने प्रसारित किया था। ‘द रोशन्स’ नाम की डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है और इस वेब डॉक्यूमेंट्री को देख सोशल मीडिया पर लोग इसी तरह की डॉक्यूमेंट्री कादर खान जैसे कलाकारों पर भी बनाने की मांग करते हुए नजर आए हैं। अब देखना यह होगा कि देश में मौजूद तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म उनकी इस बात को कब तक अमल में लाते हैं।
