Bigg Boss 19: एक्टर, सिंगर, राइटर और युट्यूबर मचाएंगे धमाल, बिग बॉस 19 के 15 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
15 Confirmed Contestants: बिग बॉस 19 की तैयारी पूरी हो गई है। शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होने को तैयार है। 15 कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए हैं। ये रही ताजा लिस्ट।
- Written By: अनिल सिंह
नेहल चुडासमा से तान्या मित्तल तक, Bigg Boss 19 के 15 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
Confirmed Contestants list: बिग बॉस 19 की शुरुआत 24 अगस्त से कलर्स टीवी पर होने वाली है। बिग बॉस 19 में हिस्सा ले रहे 15 कंटेस्टेंट्स की ताजा लिस्ट सामने आई है, जिसमें अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा और मृदुल तिवारी जैसे नए सेलिब्रिटीज का नाम जुड़ा है। इससे पहले ही कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अशनूर कौर, अवेज दरबार, गौरव खन्ना जैसे कंटेस्टेंट्स का नाम पहले ही खूब सुर्खियों में रहा। वो नाम अब भी लिस्ट में बने हुए हैं।
पूरी तरह तैयार हैं कंटेस्टेंट्स
गौरव खन्ना मास्टरशेफ इंडिया के विनर हैं और वह लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा का हिस्सा रह चुके हैं, वह भी बिग बॉस 19 में नजर आएंगे। इसके अलावा कई टीवी सीरियल में बाल कलाकार के तौर पर नजर आई अशनूर कौर भी बिग बॉस 19 में नजर आने वाली हैं। इस्माइल दरबार के बेटे अवेज दरबार अपनी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर के साथ बिग बॉस 19 में नजर आने वाले हैं, उनके अलावा ताजा लिस्ट में बशीर अली, सिवेत तोमर, पायल धरे, जीशान कादरी और अमाल मलिक का नाम शामिल है। तो वहीं कहा यह भी जा रहा है कि कुनिका सदानंद भी सरप्राइज एंट्री लेने वाली हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday At Wimbledon: रेड ऑफ-शोल्डर ड्रेस में छाईं अनन्या पांडे, विंबलडन से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें
Alia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
‘अलायंस’ में आमने-सामने आए सीमा सजदेह और सोहेल खान, एक्टर ने रिश्ता टूटने की जिम्मेदारी खुद पर ली
Chai Ki Tapri Song: AI से बने वायरल गाने का खुला राज, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के डांस ने बना दिया सुपरहिट
ये भी पढ़ें- बिग बॉस फेम सबा खान ने गुपचुप किया निकाह, जानें कौन है दूल्हा
देखें 15 कंफर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
अभिषेक बजाज: चंडीगढ़ करे आशिकी फेम अभिषेक भी बिग बॉस 19 का हिस्सा होंगे।
तान्या मित्तल: तान्या फेमस एंटरप्रेन्योर, टेड स्पीकर और सोशल मीडिया स्टार है।
नेहल चुडासमा: मिस दीवा यूनिवर्स 2018 की विनर रह चुकी नेहल चुडासमा शो में एंट्री लेने वाली हैं।
गौरव खन्ना: अनुपमा के लिए प्रसिद्ध टीवी अभिनेता और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के विजेता।
अशनूर कौर: पूर्व बाल कलाकार, अपने रियलिटी शो में शुरुआत कर रही हैं।
अवेज दरबार और नगमा मिराजकर: द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, लोकप्रिय सोशल मीडिया प्रभावकार।
बसीर अली: रोडीज़, स्प्लिट्सविला और ऐस ऑफ़ स्पेस के रियलिटी शो के दिग्गज।
अभिषेक बजाज: टेलीविजन अभिनेता, अपने रियलिटी टीवी शो में शुरुआत कर रहे हैं।
सिवेट तोमर और खंक वाघनानी: रोडीज़ और स्प्लिट्सविला की पूर्व प्रतियोगी।
पायल धरे (पायल गेमिंग): एक यूटयूबर और लोकप्रिय गेमिंग क्रिएटर हैं।
जीशान कादरी: अभिनेता, लेखक और फिल्म निर्माता।
अमाल मलिक: गायक और संगीतकार।
कुनिका सदानंद: अनुभवी अभिनेत्री।
शहबाज़ बदेशा या मृदुल तिवारी: इनमें से कोई एक प्रशंसक वोटिंग के आधार पर शामिल होगा।
3 नए नाम लिस्ट में शामिल
शहनाज गिल के भाई शाहबाज बदेशा और मृदुल तिवारी के बीच मुकाबला चल रहा है, इन दोनों में से कोई एक बिग बॉस 19 में एंट्री लेगा। वहीं तीन नए नाम सामने आए हैं चंडीगढ़ करे आशिकी फिल्म में नजर आए अभिषेक बजाज भी बिग बॉस 19 का हिस्सा होंगे, फेमस टेड स्पीकर और एंटरप्रेन्योर तान्या मित्तल भी बिग बॉस 19 का हिस्सा होंगी। नेहल चुडासमा ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी हैं, वह भी बिग बॉस 19 में नजर आएंगी।
