Saba Khan Wedding Pic: बिग बॉस फेम सबा खान ने गुपचुप किया निकाह, जानें कौन है दूल्हा

Saba Khan: बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट रही सबा खान शादी के बंधन में बंध गई हैं, उन्होंने बिजनेसमैन वसीम नवाब से निकाह कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद सबा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
Saba Khan Wedding Pic: बिग बॉस फेम सबा खान ने गुपचुप किया निकाह, जानें कौन है दूल्हा
बिग बॉस फेम सबा खान ने गुपचुप की शादी, बिजनेसमैन को बनाया हमसफर
Published on
Updated on

StartFragment

Saba Khan Wasim Nawab Marriage: बहन सोमी खान के बाद बिग बॉस 12 में नजर आ चुकी सबा खान ने भी शादी कर ली है। उन्होंने वसीम नवाब के साथ निकाह किया है। शादी गुपचुप तरीके से की गई है। सबा खान ने शादी की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी है। तस्वीर में आप देख सकते हैं। दोनों का निकाह हो रहा है जिसमें परिवार और करीबी लोग ही मौजूद हैं। 

'बिग बॉस 12' फेम और अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीतने वाली सबा खान ने शादी कर ली है। अभिनेत्री ने जोधपुर में एक निजी समारोह में निकाह किया। इस खास मौके पर परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।

सबा खान की शादी की तस्वीरें

कौन हैं सबा खान के पति 

सबा खान के जीवनसाथी वसीम नवाब एक व्यवसायी हैं और जोधपुर के नवाब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सबा की बहन सोमी खान भी उनके साथ बिग बॉस सीजन-12 में नजर आई थीं। वह भी उनकी शादी के समारोह में मौजूद थीं। गौरतलब है कि सोमी ने भी कुछ महीने पहले ही आदिल खान के साथ शादी की थी।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की

सबा खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कुछ दुआएं चुपचाप कबूल हो जाती हैं। दिल से शुक्रिया। मैं आप सबके साथ अपने निकाह की खुशी बांट रही हूं। जिस लड़की को आपने 'बिग बॉस' में प्यार दिया, आज वह एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है। दुआओं और प्यार की दरकार है।"

शादी के बाद फैंस दे रहे शुभकामनाएं 

सबा के पोस्ट करते ही फैंस और शुभचिंतकों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रियाएं दी। कई यूजर्स उन्हें 'हार्ट' और 'फायर' के इमोजी कमेंट सेक्शन में शेयर कर रहे हैं। सबा की बहन सोमी ने उनके पोस्ट में कमेंट किया, "दोनों को बधाई हो। मेरी प्यारी सबा, तुम्हें हमेशा दुनिया की सारी खुशियां मिलें, और जीजू अब आप हमारे परिवार का हिस्सा बन गए हैं। आप दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हो, बिल्कुल परफेक्ट जोड़ी है।"

यूजर्स की प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने लिखा, "माशाल्लाह, बधाई हो।" एक और यूजर ने लिखा, "आप दोनों का जीवन प्यार, खुशियों और एक-दूसरे का साथ देने से भरा रहे।" अन्य यूजर ने लिखा, "शादी मुबारक हो।" अपनी खुशी साझा करते हुए सबा ने कहा, "शादी मेरे जीवन का एक खूबसूरत चैप्टर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपने सपनों से पीछे हट रही हूं। मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम जारी रखूंगी और साथ ही अपने बिजनेस पर भी ध्यान दूंगी। दोनों को बैलेंस करना मेरे लिए रोमांचक है।" सबा की यह नई शुरुआत उनके फैंस के लिए खुशी का मौका है, और हर कोई उन्हें आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com