Neha Sharma New Year Celebration With Boyfriend Know Who Is Petar Sliskovic
नेहा शर्मा को विदेशी बॉयफ्रेंड की बांहों में देख टूटा चाहने वालों का दिल, कौन हैं पेटर स्लिसकोविक
नेहा शर्मा अपनी विदेशी बॉयफ्रेंड सॉन्ग न्यू ईयर का जश्न मना रही हैं। खबरों के मुताबिक क्रोएशियाई फुटबॉलर पेटर स्लिस्कोविक के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को भी सार्वजनिक नहीं किया है।
नेहा शर्मा को विदेशी बॉयफ्रेंड की बांहों में देख टूटा चाहने वालों का दिल
Follow Us
Follow Us :
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अक्सर अपनी बहन के साथ नजर आती है। वह ‘क्रुक’ और ‘यमला पगला दीवाना 2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और वह खुद से जुड़ी जानकारी अपने फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए देते रहती हैं। फैंस उनकी की तस्वीरें और वीडियोज देखना काफी पसंद करते हैं। नेहा शर्मा कि अगर बात करें तो वह हमेशा अपनी बहन आयशा शर्मा के साथ नजर आती है लेकिन नए साल के जश्न के मौके पर वह अपने बॉयफ्रेंड पेटर स्लिसकोविक के साथ नजर आ रही हैं। पेटर की बाहों में नेहा को देख फैंस का दिल टूट गया है।
क्रोएशिया फुटबॉलर पेटर स्लिसकोविक के साथ उनकी तस्वीरों को देखकर उनके रिलेशनशिप की चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हो गई है। हालांकि नेहा शर्मा ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकारियां तो काफी साझा की है लेकिन रिलेशनशिप के बारे में उन्होंने कभी कोई बयान सार्वजनिक तौर पर नहीं दिया है। पेटर स्लिसकोविक के साथ जब उनका नाम जोड़ा जाने लगा तब भी उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। ऐसे में अब लोगों को यह लग रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं हालांकि मामले की सच्चाई क्या है इसके बारे में औपचारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
पेटर स्लिसकोविक 23 साल के फुटबॉलर है और वह क्रोएशिया के लिए फुटबॉल खेलते हैं। जबकि वह बोस्निया के नागरिक हैं। पेटर स्लिसकोविक एक मशहूर फुटबॉलर है और उन्होंने 2011 में जर्मनी के मेंज 05 के साथ शुरुआत की थी। बाद में वह सेंट पाउली और डायनेमो ड्रेसडेन जैसे क्लबों के लिए खेलते हुए भी नजर आए। पेटर ने इंडियन सुपर लीग में चेन्नई एफसी और हाल में जमशेदपुर एफसी की तरफ से खेल कर भारतीय फुटबॉल में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भारतीय दौरे के दौरान ही नेहा शर्मा से उनकी मुलाकात हुई थी और यह दोनों फिलहाल एक साथ वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं।
Neha sharma new year celebration with boyfriend know who is petar sliskovic