‘बॉलीवुड में बन रही हैं फेक फिल्में…’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर मची बहस
Nawazuddin Siddiqui Reaction: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड पर फेक फिल्में बनाने का आरोप लगाया। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कुछ यूजर्स इसे द केरल स्टोरी और धुरंधर से जोड़ रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Nawazuddin Siddiqui Fake Films Bollywood: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक्टर ने दावा किया कि बॉलीवुड में इन दिनों ऐसी फिल्में बन रही हैं जो पूरी सच्चाई नहीं दिखातीं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे, जहां उनसे दुनिया के मौजूदा हालात और उन पर बनने वाली फिल्मों को लेकर सवाल पूछा गया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि समाज को गलत दिशा में ले जाने वाली फिल्मों से बचना चाहिए और सिनेमा में सच्चाई को दिखाना बेहद जरूरी है।
‘सच्चाई सब जानते हैं, लेकिन बोलते नहीं’
एक्टर ने अपने बयान में कहा कि आज के समय में लोग दुनिया में क्या हो रहा है, इसके बारे में अच्छी तरह जानते हैं। उनके मुताबिक, कई बार फिल्में ऐसी बनाई जाती हैं जिनके पीछे की असली सच्चाई सभी को पता होती है, लेकिन बहुत कम लोग उस पर खुलकर बोलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा नया मोड़, अभिरा-अरमान के रिश्ते को फिर जोड़ने की कोशिश करेगी कावेरी
Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़, फिर भी दंगल का रिकॉर्ड तोड़ना अब मुश्किल
Dadasaheb Phalke ने पत्नी के गहने गिरवी रखकर बनाई ‘राजा हरिश्चंद्र’, ऐसे पड़ी भारतीय सिनेमा की नींव
Rishi Kapoor नहीं बनना चाहते थे विलेन, फिर ‘अग्निपथ’ में रऊफ लाला बनकर जीता बेस्ट नेगेटिव रोल अवॉर्ड
Nawazuddin Siddiqui didn’t hold back — calling out narrative-driven cinema and hinting that propaganda films are becoming too common in the industry. 🎬🔥 — Alpha (@Alpha35020) March 14, 2026
नवाजुद्दीन ने यह भी कहा कि सिनेमा एक मजबूत माध्यम है, इसलिए इसमें दिखाई जाने वाली कहानियों का असर समाज पर पड़ता है। इसी वजह से फिल्म निर्माताओं को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।
Nawazuddin Siddiqui calling Kerala Story fake a film based on 3000+ documented cases of love jihad and religious conversion. Meanwhile the same Nawaz never called out propaganda movies where Hindu villains bur* mosques every 10 minutes. Selective mouth. Selective silence.… https://t.co/dDVmdPqycH — Anshu (@anshu9737) March 15, 2026
बॉलीवुड पर लगाया ‘फेक फिल्मों’ का आरोप
जब उनसे नैरेटिव आधारित फिल्मों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बन रही हैं जिन्हें वह ‘फेक’ मानते हैं। नवाजुद्दीन का कहना था कि दुनिया में क्या चल रहा है और असली सच्चाई क्या है, यह बात लोगों से छिपी नहीं है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि कई बार फिल्मों के जरिए अलग तरह का नैरेटिव पेश किया जाता है, जिसे दर्शकों को समझने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- 16 फिल्में फ्लॉप हुईं तो अक्षय कुमार छोड़ने वाले थे बॉलीवुड इंडस्ट्री, कनाडाई पासपोर्ट पर किया बड़ा खुलासा
सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
हालांकि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने बयान में किसी खास फिल्म का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कुछ यूजर्स का मानना है कि उनका इशारा उन फिल्मों की ओर हो सकता है जिन पर पहले भी प्रोपेगेंडा का आरोप लग चुका है। इनमें द केरल स्टोरी और धुरंधर जैसी फिल्मों का नाम भी चर्चा में आया।
कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नवाजुद्दीन ने अपने बयान के जरिए ऐसी फिल्मों पर निशाना साधा है जो किसी खास नैरेटिव को दिखाने के आरोपों के कारण विवादों में रही हैं। हालांकि एक्टर ने खुद इन फिल्मों का नाम नहीं लिया है।
