Navratri Bollywood Songs: बॉलीवुड के इन गीतों के बिना अधूरा है नवरात्रि का गरबा और डांडिया
Garba Songs: देशभर में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर जगह गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के कौन से गाने हैं जिनके बिना गरबा और डांडिया अधूरा है।
- Written By: अनिल सिंह
ओढ़नी ओढू से ढोल बाजे तक, बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा गरबा और डांडिया गीत
Bollywood Dandiya And Garba Songs: नवरात्रि के मौके पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है। बॉलीवुड के कई ऐसे फिल्मी गाने हैं जो गरबा और डांडिया के समय खूब सुनाई देते हैं। लोग जमकर इस पर गरबा और डांडिया खेलते हैं। यह कहा जा सकता है कि नवरात्रि का गरबा और डांडिया बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा समझा जाता है।
मुंबई समेत देश भर के कई शहरों में नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है। सलमान खान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का ढोली तारो ढोल बाजे और गुजरती गीत ओढ़नी ओढू उडून उड़ी जाए हर गरबा और डांडिया नाइट की शान माना जाता है। बॉलीवुड डांडिया गीत नवरात्रि के उत्सव में चार चांद लगा देते हैं। यहाँ कुछ लोकप्रिय डांडिया गीत हैं जो आपको अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ने चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
ढोल बाजे
ढोली तारो ढोल बाजे गरबा नाइट्स की जान कहा जाने वाला यह गाना सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का सबसे बेहतरीन गाना है। हर गरबा नाइट्स में इस गाने की धूम देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें- Masti 4 Teaser: नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर होगी मस्ती, जानें कब रिलीज होगी फिल्म मस्ती 4
ओढ़नी ओढू उड़ान उड़ जाए
गरबा नाइट्स में ओढ़नी ओढू उडून उड़ी जाए की धूम भी देखने को मिलती है। दरअसल यह गाना ओरिजिनली गुजराती गाना है लेकिन राजकुमार राव और मोनी रॉय की फिल्म मेड इन चाइना में इस गाने का इस्तेमाल किया गया था और तब से यह गाना भी गरबा नाइट्स की शान बन चुका है।
छोगाड़ा तारा
आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की फिल्म लवयात्री साल 2018 में रिलीज हुई थी इस फिल्म में छोगाड़ा तारा गाना था, यह गाना भी गरबा नाइट्स की शान माना जाता है। गरबा के हर पंडाल में यह गाना उनकी प्लेलिस्ट में सुनने को जरूर मिलता है।
ओ शेरोंवाली
फिल्म सुहाग का यह गाना डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट है।
राधा कैसे ना जले
आशा भोसले के मधुर स्वर और एआर रहमान के हैवी बीट्स का मिक्स इस ट्रैक को डांडिया नाइट प्लेलिस्ट के लिए एकदम उपयुक्त बनाता है।
