Salman Khan और Aishwarya Rai के रिश्ते में कैसे आई थी दरार, जानें क्या थी वजह

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है। एक्टर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान का जन्म हिंदी सिनेमा के जाने-जाने राइटर सलीम खान के घर पर हुआ था। सलमान ने शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर से की थी।
Salman Khan और Aishwarya Rai के रिश्ते में कैसे आई थी दरार, जानें क्या थी वजह
Salman Khan और Aishwarya Rai के रिश्ते में कैसे आई थी दरार
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज जन्मदिन है। एक्टर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान का जन्म हिंदी सिनेमा के जाने-जाने राइटर सलीम खान के घर पर हुआ था। सलमान ने शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर से की थी। फिर जब उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया, तब उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के बांद्रा के सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से की। सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके लव लाइफ के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार परवान चढ़ा और बॉलीवुड गलियारों में सनसनी की वजह बन गई। उस दौर में सलमान और ऐश्वर्या की जोड़ी देखते ही बनती थी। हालांकि हर अच्छे वक्त के बाद उसके जिंदगी में बुरा वक्त आया और वो वक्त के साथ और भी बुरा होता चला गया।

मीडिया में इसके बीच आने वाली खबरों से ऐश्वर्या राय के माता-पता काफी नजर थे। उन्होंने सलमान खान पसंद नहीं थे, लेकिन अपनी बेटी ऐश्वर्या के लिए कुछ भी कर सकते थे। हालांकि वक्त के साथ सलमान खान का रवैया बदल गया था। सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या राय को काफी कॉल किया करते थे। हमेशा मिलने की जिद्द करते थे। इससे ऐश्वर्या राय की प्रोफेशनल लाइफ काफी डिस्टर्ब होने लगी। इस रिश्तें की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में ऐश्वर्या राय को आगे बढ़ना मुश्किल हो गया था।

ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते को लेकर सलमान खान काफी पजेसिव होने लगे थे। उन पर दूसरे स्टार रिश्ते को लेकर शक भी करने लगे थे। इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान ने उनके साथ मारपीट भी की है। हालांकि, रिश्तों में आई इस कड़वाहट के बावजूद ऐश्वर्या ने सलमान का साथ नहीं छोड़ा था। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि सलमान मुज पर हमेशा शक करते थे, लेकिन असल में वह मुझे धोखा दे रहे थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ ना रहने का फैसला कर लिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com