Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नरगिस फाखरी की बहन आलिया ने की एक्स बॉयफ्रेंड की जलाकर हत्या! 9 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

नरगिस की बहन आलिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है। जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

  • By अदिति भंडारी
Updated On: Dec 03, 2024 | 10:46 AM

नरगिस फाखरी और आलिया फाखरी (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: नरगिस फाखरी एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। वे फिल्म रॉकस्टार में रणबीर कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई फिल्में की हैं। हाल ही में उनका नाम फिर से काफी सुर्खियों में आ गया है। लेकिन इस बार वजह वो नहीं बल्कि उनकी बहन आलिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नरगिस की बहन आलिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी है। जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जानकारी के अनुसार, आलिया फाखरी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पैचअप करना चाहती थीं। लेकिन एडवर्ड जैकब्स ने उनके साथ दोबारा रिश्ता जोड़ने से मना कर दिया था। इस बात पर आलिया को गुस्सा आ गया और उसने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी करेंट गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी।

मामले की वारदात जारी

इस मामले में प्रॉसिक्यूटर का कहना है कि आलिया ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड के गैरेज में आग लगा दी थी। इस आग में एडवर्ड और उनकी गर्लफ्रेंड की जलकर मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आलिया को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

आलिया पर लगाए आरोप

प्रेस रिलीज में बताया गया कि आलिया फाखरी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के चार काउंट के अलावा और भी आरोप लगाए गए हैं। उन पर जानबूझकर आग लगाने का भी मामला दर्ज किया गया है। प्रेस रिलीज में आगे बताया गया कि आलिया फाखरी सुबह 6:20 बजे जैकब्स के दो मंजिला घर में पहुंची थीं। आग लगाने से पहले उन्होंने चिल्लाकर कहा था कि तुम सब आज मरने वाले हो। फिर आलिया ने गैराज में आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस ने 26 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। उसके अगले दिन ग्रैंड जूरी ने उन पर फर्स्ट डिग्री मर्डर के चार और सेकेंड डिग्री के चार काउंट के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा फर्स्ट डिग्री की आगजनी और सेकेंड डिग्री की आगजनी के एक-एक काउंट में आरोप तय किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अगर उन पर ये गंभीर आरोप साबित हो जाते हैं तो उन्हें उम्रकैद की सजा हो सकती है।

अगली सुनवाई

इस मामले पर आलिया फाखरी की मां ने न्यूयॉर्क डेली न्यूज से बातचीत में कहा कि ‘मुझे नहीं लगता कि वो किसी की हत्या करेगी। वो एक ऐसी इंसान है, जो हर किसी का ख्याल रखती है।’

इस मामले में आलिया ने खुद को निर्दोष बताया है। ऑनलाइन जेल रिकॉर्ड के अनुसार, आलिया फाखरी को अगली सुनवाई तक रिकर्स आइलैंड पर रोज़ एम. सिंगर सेंटर में रखा गया है। कोर्ट में उनकी अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी।

Nargis fakhri sister aliya killed her ex boyfriend next hearing on 9th december

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2024 | 10:46 AM

Topics:  

  • New York

सम्बंधित ख़बरें

1

बाढ़ से न्यूयॉर्क बेहाल, मेट्रो में घुसा पानी, इमरजेंसी का ऐलान, देखें- VIDEO

2

नीलाम होगा ये नायाब पत्थर, 34 करोड़ से शुरू होगी बोली, मंगल ग्रह से है कनेक्शन

3

पृथ्वी पर गिरा मंगल ग्रह का पत्थर, अब 34 करोड़ में होगा नीलाम, वैज्ञानिक नाखुश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.