Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागार्जुन ने छोड़ी ये 5 बड़ी फिल्में, जिससे चमकी रजनीकांत और चिरंजीवी की किस्मत!

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने स्क्रिप्ट या डेट्स के चलते जिन-जिन फिल्मों को रिजेक्ट किया था, आज वही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। सिर्फ इतना ही नहीं, इससे रजनीकांत और चिरंजीवी की किस्मत भी चमकी थी।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Jun 22, 2025 | 04:39 PM

नागार्जुन, रजनीकांत और चिरंजीवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने अपने करियर में कई यादगार और आइकॉनिक रोल निभाए हैं, लेकिन कुछ फिल्मों को उन्होंने स्क्रिप्ट या डेट्स के कारण मना कर दिया था और वही फिल्में बाद में ब्लॉकबस्टर बन गईं। इन फिल्मों ने न सिर्फ बाकी स्टार्स के करियर को ऊंचाई दी, बल्कि साउथ सिनेमा की पहचान भी बन गईं।

मौना रागम (1986)
मणिरत्नम की इस कल्ट क्लासिक को सबसे पहले नागार्जुन को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें लगा कि उनका रोल कुछ खास नहीं है। बाद में यह रोल रेवती और मोहन को मिला और फिल्म ने तमिल सिनेमा में इतिहास रच दिया।

थलापति (1991)
रजनीकांत और ममूटी स्टारर इस फिल्म को पहले नागार्जुन को ऑफर किया गया था, लेकिन उस समय वह किसी और प्रोजेक्ट में बिजी थे। उन्होंने डेट्स न मिलने के कारण यह फिल्म छोड़ दी और फिर यह रजनीकांत की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन गई।

सम्बंधित ख़बरें

पिता के निधन से बिखरी जिंदगी, डिप्रेशन से जंग, फिर इस शो की वापसी ने बदल कपिल शर्मा की किस्मत

Subedaar Teaser: ‘सूबेदार’ का दमदार एक्शन टीजर, चश्मा लगाए रौबदार अंदाज में लौटे अनिल कपूर

सनातन परंपरा के साथ सोनम कपूर की गोद भराई, वीडियो शेयर कर बताया ‘सीमन्तोन्नयन’ का महत्व

महिलाओं से बदसलूकी पर जैस्मीन सैंडलस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ, जानें पूरा मामला

कलीसुन्दम रा (2000)
इस फैमिली ड्रामा में नागार्जुन को मुख्य भूमिका दी जानी थी, लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट में कुछ बदलावों की मांग की थी, जो स्वीकार नहीं हुई। बाद में यह रोल वेंकटेश को मिला और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

मैकेनिक अल्लुडु (1993)
इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म में भी नागार्जुन को पहले कास्ट किया गया था, लेकिन उन्हें अपनी भूमिका में दम नहीं लगा। बाद में फिल्म चिरंजीवी को मिली और उन्होंने इस रोल को यादगार बना दिया।

ये भी पढ़ें- ‘पहले सोहेल भागा था, अब सीमा भाग गई…’, सलमान खान ने छोटे भाई और एक्स भाभी के रिश्ते का उड़ाया मजाक!

बद्री (2000)
पवन कल्याण की इस सुपरहिट फिल्म को भी पहले नागार्जुन से ऑफर किया गया था। उन्होंने स्क्रिप्ट में दिलचस्पी न लेते हुए इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया। यही फिल्म पवन कल्याण के करियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

बता दें, अब साल 2025 में नागार्जुन मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कुबेरा’ के जरिए शानदार वापसी किए हैं। इस फिल्म में उनका लुक और किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। 20 जून 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म नागार्जुन के फैंस के लिए बेहद खास है।

Nagarjuna rejected these films then rajinikanth and chiranjeevi turned career blockbuster

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 04:38 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Rajinikanth

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.