पिता के निधन से बिखरी जिंदगी, डिप्रेशन से जंग, फिर इस शो की वापसी ने बदल कपिल शर्मा की किस्मत
Kapil Sharma Comeback Story: कपिल शर्मा ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि पिता के निधन के बाद और 36 साल की उम्र में वह गहरे डिप्रेशन में चले गए थे। शादी और शो की वापसी ने उनकी जिंदगी बदल दी।
- Written By: सोनाली झा
कपिल शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Kapil Sharma In Depression: कॉमेडी की दुनिया में आज जिस नाम पर सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है, वो है कपिल शर्मा। लेकिन इस चमक-दमक के पीछे एक ऐसा दौर भी रहा, जब कपिल पूरी तरह से टूट गए थे। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कपिल ने अपने डिप्रेशन के दिनों को याद करते हुए कई भावुक बातें साझा कीं।
इंटरव्यू में कपिल ने बताया कि 36 साल की उम्र में वे गहरे डिप्रेशन में चले गए थे। उन्होंने कहा कि हर दौर की अपनी अलग कहानी होती है। बचपन अलग था, जब पापा साथ थे वो समय अलग था। 2004 में जब पापा का निधन हुआ, तो जिंदगी बिखर गई। फिर टीवी पर मौका मिला और मैं दोबारा संभला। लेकिन 36 साल की उम्र में डिप्रेशन ने मुझे बुरी तरह तोड़ दिया था। लोग कहने लगे थे कि अब कपिल शर्मा खत्म हो गया है।
कपिल शर्मा हुए भावुक
हालांकि कपिल ने हार नहीं मानी। उन्होंने बताया कि शादी और अपने शो की वापसी ने उन्हें फिर से खड़ा होने की ताकत दी। मेरी शादी हुई, मेरा शो वापस आया और मैंने 300 से ज्यादा एपिसोड किए। जिंदगी ने मुझे फिर से मौका दिया। अपने पिता को याद करते हुए कपिल भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीता और 10 लाख रुपये का चेक मिला, तो वे रो पड़े थे।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
कपिल शर्मा ने कही ये बात
कपिल शर्मा ने बताया कि बस यही सोच रहा था, काश पापा आज होते। जब मेरा शो शुरू हुआ और पूरी सोसायटी में लोग हंस रहे थे, तो लगा कि अगर पापा जिंदा होते तो कितना खुश होते। मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं। कपिल शर्मा अमृतसर से मुंबई सिंगर बनने का सपना लेकर आए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें कॉमेडी का किंग बना दिया।
द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज
साल 2007 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीतने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। आज कपिल नेटफ्लिक्स पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन होस्ट कर रहे हैं और पांचवें सीजन की भी घोषणा हो चुकी है। उनका सफर इस बात का सबूत है कि गिरकर दोबारा उठना ही असली जीत है।
