बेहतर के चक्कर में बेहतरीन खो दते हैं लोग! नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पर यूजर ने कसा तंज
नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को चाहने वाले फैंस शोभिता धुलिपाला के साथ नागा चैतन्य को देखकर तंज करते रहते हैं। तंडेल की सक्सेस वीडियो पोस्ट पर भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
- Written By: अनिल सिंह
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पर यूजर ने कसा तंज
Naga Chaitanya: नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी को चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है। दोनों ने भले ही एक दूसरे से दूरी बना ली हो, लेकिन उनके फैंस आज भी दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं। यही कारण है कि नागा चैतन्य और शोभिता को एक साथ देखने के बाद यह नाराज हो जाते हैं और अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पोस्ट में जाहिर करते हैं। नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला के साथ तंडेल की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। दोनों का वीडियो देख यूज़र ने सोशल मीडिया पर तंज कसा है।
शोभिता धुलिपाला के साथ नागा चैतन्य तंडेल की सक्सेस पार्टी में नजर आए, इस वीडियो को विरल भयानी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है, इस वीडियो पोस्ट पर आए कमेंट में आप देख सकते हैं, अनुष्का नाम की एक यूजर ने लिखा है, बेहतर की तलाश में बेहतरीन खो देते हैं लोग। यहां इशारा नागा चैतन्य के ऊपर है और जिक्र सामंथा रुथ प्रभु का हो रहा है। इस पोस्ट में इससे मिलते जुलते ढेर सारे कमेंट मौजूद हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि नागा चैतन्य को शोभिता धुलिपाला के साथ देखने के बाद यह यूजर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Ramcharan Bollywood Project: राम चरण की झोली में बॉलीवुड का प्रोजेक्ट, किल के निर्देशक बनाएंगे फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित
Samantha Ruth Prabhu Babymoon: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सामंथा, वेकेशन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
नागा चैतन्य की फिल्म तंडेल हाल ही में रिलीज हुई है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दरअसल यह फिल्म भारतीय मछुआरों की सच्ची कहानी पर आधारित है, जो गलती से सीमा पर पहुंच जाते हैं और पाकिस्तान की सेना उन्हें अपने कब्जे में ले लेती है। इसके बाद भारत सरकार के प्रयास के बाद वह सभी मछुआरे भारत वापस लौट पाने में सफल होते हैं। इसी संघर्ष की कहानी को रुपहले पर्दे पर दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में नागा चैतन्य की एक्टिंग की काफी सराहना की गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है।
