सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद पहली बार नागा चैतन्य-साई पल्लवी ने की खुलकर बात, एक्टर ने बताया कैसे ट्रोलर्स से निपटना सीखा
हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर नागा चैतन्य और साई पल्लवी ने ऑनलाइन ट्रोल का सामना करने और अपनी अपकमिंग फिल्म थंडेल के प्रचार के दौरान इससे निपटने के तरीके पर खुलकर बात की। उनकी यह फिल्म 7 फरवरी को थिएटर रिलीज होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
सोशल मीडिया ट्रोलर्स का सामना करने के बाद नागा चैतन्य और साई पल्लवी ने की खुलकर बात (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और साई पल्लवी इन दिनों अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म ‘थंडेल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। लेकिन इन सबके बीच पिछले कुछ सालों से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेताओं ने बताया कि कैसे उन्होंने नकारात्मकता से निपटना सीखा है।
दरअसल , इस इंटव्यू में चैतन्य ने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने ट्रोलिंग पर ध्यान न देने और चीजों को स्पष्ट करना सीख लिया है क्योंकि इससे सिर्फ शोर ही बढ़ता है। उन्होंने आगे कहा कि, “मेरे शुरुआती दिनों में इसने मुझे प्रभावित किया और सवाल यह है कि क्यों? मेरा मतलब है, हर कोई अपनी ज़िंदगी जी रहा है, अपने रास्ते पर चल रहा है हर कोई इतना दखल क्यों दे रहा है? एक समय के बाद, मैंने इसे अनदेखा करना शुरू कर दिया।
नागा चैतन्य-साई पल्लवी ने कही ये बात
उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगा कि मुझे किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत है क्योंकि मैंने जो देखा है वह यह है कि स्पष्टीकरण किसी और चीज में बदल जाता है। यह एक दुष्चक्र है। शुरू में मैंने एक पूर्ण विराम लगाने की कोशिश की, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि कोई पूर्ण विराम नहीं है। यह लोगों के लिए मनोरंजन है।”
सम्बंधित ख़बरें
Ranveer Singh के डॉन 3 विवाद के बीच चंकी पांडे ने किया खुलासा, बोले- मुझे भी एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था
Ananya Panday के भरतनाट्यम डांस पर भड़के क्लासिकल डांसर्स, चंकी पांडे ने किया बेटी का बचाव
Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान
Imtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता
पल्लवी ने कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में उन्होंने और चैतन्य ने थंडेल की शूटिंग के दौरान बात की थी, खासकर तब जब उन्हें कश्मीर पर दिए गए एक पुराने बयान के लिए ट्रोल किया गया था। उन्होंने कहा कि, “थंडेल की शूटिंग के दौरान हमारी बातचीत हुई थी। अमरान से कुछ दिन पहले जब यह फिर से सामने आया तो मैं प्रभावित हुई, यह कुछ साल पहले ही खत्म हो चुका था। मैं सोच रही थी कि यह फिर से कैसे हो सकता है, मुझे लगा कि ऐसा हो चुका है।
फिर उन्होंने यानी चैतन्य कहा कि, कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको जानना चाहिए। यह कोई ऑर्गेनिक चीज नहीं है, इसे किसी ने किया है और मुझे नहीं लगता कि आपको इसमें पड़ना चाहिए। बाद में, जब दर्शक सिनेमाघरों में आए तो मुझे एहसास हुआ कि वह सही थे।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस दिन थिएटर में रिलीज होगी थंडेल
आपको बता दें, प्रेमम और सव्यसाची के बाद यह चैतन्य और चंदू की तीसरी फिल्म है और लव स्टोरी के बाद पल्लवी के साथ उनकी दूसरी फिल्म है। थंडेल श्रीकाकुलम के मछुआरों की गलती से पाकिस्तान के पानी में चले जाने की सच्ची कहानी पर आधारित है। यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
