Nafisa Ali: नफीसा अली ने शेयर किया भावुक नोट, लिखा- ‘मुझे जिंदगी से प्यार है’
Emotional Note: दिग्गज कलाकार नफीसा अली ने भावुक नॉट शेयर किया, उन्होंने लिखा, एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, 'जब आप नहीं रहेंगी, तो हम किसके पास जाएंगे?' मैंने कहा, 'एक-दूसरे का सहारा लो।
- Written By: अनिल सिंह
'मुझे जिंदगी से प्यार है', बीमारी से जूझ रहीं नफीसा अली का भावुक नोट
Nafisa Ali shared Emotional Note: मशहूर अभिनेत्री नफीसा अली ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमारी का पता चलने के बाद सर्जरी संभव नहीं है, इसलिए वे फिर से कीमोथेरेपी शुरू कर रही हैं।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट नोट शेयर किया, “एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, ‘जब आप नहीं रहेंगी, तो हम किसके पास जाएंगे?’ मैंने कहा, ‘एक-दूसरे का सहारा लो। मेरा सबसे बड़ा उपहार यही है, भाई-बहन, जो एक ही प्यार और यादें साझा करते हैं। एक-दूसरे की रक्षा करो, और याद रखो। आपका रिश्ता जीवन की किसी भी चुनौती से मजबूत है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ स्टार टायरेस गिब्सन ने किया रुद्राभिषेक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
आकांक्षा चमोला के बाद हर्षद चोपड़ा ने खोला जिंदगी का राज, दोस्त और गर्लफ्रेंड ने साथ मिलकर दिया धोखा
Salman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी छोड़ सलमान खान बनाएंगे समंदर किनारे 6 मंजिला नया घर, MCZMA से मिली मंजूरी
ये भी पढ़ें- परिधि का ड्रामा बना वजह, दूर होंगे तुलसी-मिहिर, सुभाष की चाल में नहीं फंसी वृंदा
आज से मेरे सफर का नया अध्याय शुरू
नफीसा ने नोट शेयर कर कैप्शन में लिखा, “आज से मेरे सफर का नया अध्याय शुरू। कल मेरा पीईटी स्कैन हुआ… सर्जरी संभव नहीं, इसलिए फिर से कीमोथेरेपी। विश्वास करें, मुझे जिंदगी से प्यार है।”
1976 में मिस इंडिया का खिताब जीता था
कोलकाता की रहने वाली नफीसा ने 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। नफीसा ने अपने अभिनय की शुरुआत 1979 में फिल्म ‘जुनून’ से की थी, जिसमें उनके साथ मुख्य भूमिका में शशि कपूर थे। इसके बाद वे ‘मेजर साहब’, ‘बेवफा’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘गुजारिश’ और ‘यमला पगला दीवाना‘ जैसी फिल्मों में नजर आईं थीं। उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।
सोशल वर्क में भी खूब एक्टिव रही
अभिनेत्री ममूटी के साथ मलयालम फिल्म ‘बिग बी’ में नजर आई थीं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा, नीना गुप्ता और डैनी डेन्जोंगपा जैसे स्टार्स शामिल थे। नफीसा अली की पहचान महज एक हीरोइन की नहीं है, वह सोशल वर्क में भी खूब एक्टिव रही हैं। बतौर सोशल वर्कर उन्होंने काफी काम किया है। साथ ही पॉलिटिकली भी वह काफी एक्टिव रहती हैं।
नफीसा के पति और बच्चे
उन्होंने एक चुनाव भी लड़ा था, लेकिन सफल नहीं हुईं। नफीसा अली ने कर्नल रविंद्र सिंह सोढ़ी से शादी की, उनके दो बच्चे हैं। बच्चों की परवरिश के लिए ही नफीसा ने बार-बार करियर से ब्रेक लिया।
