महाकुंभ के रहस्य से जुड़ी है 'नागिन 7' की कहानी, प्रियंका चाहर के अलावा ये स्टार्स भी आएंगे नजर
Naagin 7 Star Cast Leak: एकता कपूर का चर्चित सुपरनैचुरल थ्रिलर शो ‘नागिन 7’ धमाकेदार वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस सीजन की मुख्य नागिन के रूप में प्रियंका चाहर चौधरी की पहली झलक सामने आने के बाद, अब शो की पूरी स्टार कास्ट लीक होने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चाहर चौधरी के साथ अब ईशा सिंह भी दूसरी लीड नागिन का अहम किरदार निभाएँगी।
हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में ईशा सिंह को भी दिखाया गया है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह प्रियंका के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी। प्रोमो की शुरुआत एक महायुद्ध की घोषणा से होती है, जिसके बाद प्रियंका और ईशा सिंह एक मंदिर में हुए दिव्य प्रकाश के बारे में बातें करती नजर आती हैं।
शो के नए प्रोमो में ईशा सिंह का लुक बेहद आकर्षक है और वह एक कैमियो में दिखाई दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने इस खबर पर मोहर लगा दी है कि ईशा सिंह दूसरी नागिन का अहम रोल निभाएँगी। उन्हें सेकेंड लीड रोल में यैलो आउटफिट में दिखाया गया है। प्रोमो में ईशा, प्रियंका चाहर चौधरी से कहती हैं कि “ये नाग मंदिर है, कहते हैं कि यहां नाग-नागिन आकर मिलते हैं।” इसके बाद प्रियंका का बदला हुआ नागिन अवतार दिखाया जाता है, जिसके बारे में बताया गया है कि उन्हें दुनिया को बचाने के लिए चुना गया है।
ये भी पढ़ें- ‘मैं फरार नहीं, घर पर हूं’, गिरफ्तारी और रेड की खबरों को नेहा सिंह राठौर ने बताया अफवाह, दिया जवाब
नागिन 7′ की नई स्टोरीलाइन काफी जबरदस्त होने वाली है। प्रोमो में कहानी से जुड़ा एक अहम हिंट दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार शो की कहानी महाकुंभ के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। नाग मंदिर और दिव्य प्रकाश का जिक्र इस बात की ओर इशारा करता है कि नागिनों का यह नया युद्ध किसी बड़े धार्मिक या अलौकिक आयोजन से जुड़ा होगा, जहाँ नाग-नागिन आकर मिलते हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह के अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स में शो के अन्य कलाकारों के नाम भी लीक हुए हैं। कई टीवी शोज में काम कर चुके अभिनेता कुशाग्रे दुआ भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। कुशाग्रे को इससे पहले ‘मेहंदी है रचने वाली’, ‘नजर’ और ‘गुम है किसी के प्यार में’ जैसे शो में देखा जा चुका है। इनके अलावा, शो की संभावित स्टार कास्ट में आफरीन दबेस्तानी, निबेदिता पाल, नामिक पॉल, पुनीत तेजवानी और रिभु मेहरा का नाम भी सामने आ रहा है। फैंस को प्रियंका और ईशा सिंह के नए लुक का बेसब्री से इंतजार है।