- Hindi News »
- Entertainment »
- Mumbai International Film Festival Begins Registrations Open Many Big Awards Will Be Given
MIFF 2026: मुंबई इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव का आगाज, रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे कई बड़े अवॉर्ड
- Written By: यति सिंह
Registration Process For MIFF: मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म महोत्सव में Golden Conch अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आगाज़ ( फोटो सोर्स- फेसबुक)
Mumbai International Film Festival: 19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF 2026) को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा। देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के मशहूर डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट और एनीमेशन फिल्ममेकर्स के लिए यह फेस्टिवल बेहद खास माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में फिल्म निर्माता और कलाकार MIFF 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं।
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। हर साल इस महोत्सव का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से किया जाता है। इस फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसमें छोटी फिल्मों के साथ-साथ कई बड़ी कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिए जाते हैं। वहीं, इस फेस्टिवल की घोषणा के बाद फिल्म प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कौन-कौन सी कैटेगरी को दिए जाएंगे अवॉर्ड
इस बार MIFF में डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और शॉर्ट फिल्मों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाएंगे। फिल्म महोत्सव में Golden Conch अवॉर्ड को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। इसके अलावा कई अन्य National और International Awards भी दिए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Karan Johar Paris: रोलैंड-गैरोस 2026 में पहुंचे करण जौहर, पुरुषों के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बने गवाह
अपने ही गांव से शुरू हुई Pawan Singh की बायोपिक की शूटिंग, बड़े पर्दे पर दिखेगा संघर्ष से सफलता तक का सफर
वाशु भगनानी और डेविड धवन के कानूनी विवाद के बीच फराह खान ने ली चुटकी, Varun Dhawan ने भी दिया मजेदार जवाब
इसके साथ 10 लाख रुपये की धनराशि और कुल 55 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफियां भी दी जाएंगी। वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, प्रमोद पाटी पुरस्कार, तकनीकी उत्कृष्टता अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ छात्र फिल्म अवॉर्ड, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड भी शामिल हैं।
देश-दुनियाभर की फिल्मों को किया जाएगा शामिल
MIFF 2026 में देश ही नहीं, बल्कि विदेशी फिल्मों को भी मौका मिलने जा रहा है। फिल्म महोत्सव के दौरान अलग-अलग देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें नेटफ्लिक्स की ऑरिजिनल सीरीज़ का एक एपिसोड ‘माइटी लिटिल भीम: आई लव ताज महल’, बांग्लादेश की ‘कंट्री ऑफ फोकस’ ‘हसीना: ए डॉटर्स टेल’ सहित 11 फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा भारत और जापान द्वारा निर्मित ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ को भी शामिल किया गया है। फिल्म महोत्सव में कुल 102 फिल्में प्रतियोगिता की श्रेणी में स्क्रीन की जाएंगी, जिसमें 35 अंतरराष्ट्रीय और 67 राष्ट्रीय फिल्में शामिल होंगी।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon ने नेपोटिज्म पर बयां किया दर्द, बोलीं- स्टारकिड्स की वजह से हाथ से निकल गईं कई फिल्में
MIFF में मिलेगा छात्रों को मौका
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्टूडेंट फिल्ममेकर्स के लिए भी खास अवसर लेकर आता है। इस फेस्टिवल में कई फिल्म संस्थानों के छात्र अपनी शॉर्ट फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत कर सकेंगे। वहीं, इस फेस्टिवल को लेकर फिल्म स्टूडेंट्स के बीच भी काफी उत्साह बना हुआ है।
मुंबई में आयोजित होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में ‘बॉक्स ऑफिस’ से ही नहीं बल्कि विदेश से बड़ी संख्या में कलाकार शामिल होंगे। फिल्म प्रेमियों के लिए यह आयोजन काफी खास माना जा रहा है।
Mumbai international film festival begins registrations open many big awards will be given
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Google का बड़ा तोहफा, अब Search में मिलेगा अपना अलग प्रोफाइल, YouTubers और Creators की हो जाएगी बल्ले-बल्ले
Jun 06, 2026 | 02:42 AMAaj Ka Rashifal 6 June 2026: शनिवार को इन राशियों पर होगी अचानक धन वर्षा, जानें आज का राशिफल
Jun 06, 2026 | 12:12 AM‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
Jun 05, 2026 | 11:22 PMग्वालियर में भू-माफियाओं का फर्जीवाड़ा, निजी जमीन की आड़ में बेच डाली करोड़ों की सरकारी भूमि, 3 पर FIR दर्ज
Jun 05, 2026 | 11:21 PMदुबई में नौकरी और शादी का झांसा देकर शिक्षिका से साढ़े पांच लाख की ठगी, धर्म परिवर्तन के लिए दबान का भी आरोप
Jun 05, 2026 | 11:16 PMMP News: सागर जिला अस्पताल में भोपाल की क्वालिटी टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की हुई सराहना
Jun 05, 2026 | 11:08 PMफेरारी से टकराने से बाल-बाल बचा स्कूटर सवार, लोगों ने कहा- ‘भाई के पैरों ने 7 पीढ़ियों का कर्ज बचा लिया’
Jun 05, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

महंगाई का नया दौर शुरू? RBI की रिपोर्ट ने बढ़ाई सरकार और जनता की टेंशन, आपके बजट पर क्या असर- VIDEO
Jun 05, 2026 | 10:42 PM
अपने ही बयान में फंसे नेपाली PM बालेन शाह! भारत के सख्त रुख के बाद बैकफुट पर काठमांडू? Video
Jun 05, 2026 | 06:28 PM
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM













