Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई बना थ्रेट कैपिटल, धमकी-हमला-अपहरण-हत्या, क्या फिर हावी हो रहा है अंडरवर्ल्ड!

Threat Capital Mumbai: कपिल शर्मा और राजपाल यादव को धमकी मिलने के बाद अब मुंबई के एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। कलाकारों का अपहरण उनके करीबियों की हत्या क्या मुंबई इस समय ट्रेड कैपिटल बन गया है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 23, 2025 | 04:20 PM

थ्रेट कैपिटल बन गई है मुंबई, फिर हावी हो रहा है अंडरवर्ल्ड!

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: राजपाल यादव और कपिल शर्मा को धमकी भरे मेल की दहशत अभी कम नहीं हुई थी कि मुंबई के जोगेश्वरी और ओशिवारा इलाके के स्कूल में बम रखा होने की खबर सामने आई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की जा रही है। ईमेल में अफजल गैंग की तरफ से बम रखने का जिक्र किया गया है। इसी बीच अब मुंबई में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। एक तरफ सलमान खान, शाहरुख खान जैसे कलाकारों को जान से मारने की मिल रही धमकी हो, सलमान खान के घर पर हुए हमले, बीते दिनों कलाकारों का अपहरण और बाबा सिद्दीकी की हत्या। यह सब कुछ मुंबई के आम लोगों को भी अब डराने लगा है। सेलिब्रिटीज की जान सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा?अब यह सवाल सभी के मन में कौंध रहा है।

राजपाल यादव और कपिल शर्मा को धमकी भरा जो मेल मिला है, वह मेल पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया है। लेकिन इस मेल को भेजने वाला बिश्नोई गैंग है। इस बात का खुलासा खुद मुंबई पुलिस कर चुकी है। अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि बिश्नोई गैंग लगातार धमकी पर धमकी दिए जा रहा है। इतना ही नहीं इस गैंग की तरफ से बाबा सिद्दीकी की हत्या भी की गई और उसने इसका जिम्मा भी लिया। इन सबके बावजूद मुंबई पुलिस बिश्नोई गैंग की दहशत को कम करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। एक समय था मुंबई में अंडरवर्ल्ड का राज था, लेकिन मुंबई पुलिस ने उस अंडरवर्ल्ड को पूरी तरह से खत्म कर दिया था।

ये भी पढ़ें- Sky Force Review: देशभक्ति का जज्बा जगाती है ‘स्काईफोर्स’, जबरदस्त

कलाकारों के अपहरण का मामला रहा हो या फिर कलाकारों को मिल रही धमकी या उनके करीबी की हत्या। मुंबई में इस समय डर का माहौल पसर गया है। नए गैंग ने पुराने गैंग की जगह ले ली है ऐसा लगने लगा है। मुंबई में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड की वापसी नजर आ रही है। अगर वक्त रहते पुलिस ने सही कदम नहीं उठाया तो यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले वक्त में मुंबई एक बार फिर अंडरवर्ल्ड की गिरफ्त में आ जाएगा। सलमान खान जान से मारने की मिली धमकी के बावजूद लगातार अपना काम जारी रखे हुए हैं। बाकी के कलाकारों के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। जिन कलाकारों का अपहरण हुआ था। वह घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं। मुंबई में मौजूद कलाकार डर के साए में जीने को मजबूर है।

Mumbai becomes threat capital as bollywood celebrity getting death threat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 04:20 PM

Topics:  

  • Bollywood
  • Kapil Sharma
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

विदेशी पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध, गिरगांव चौपाटी पर CM फडणवीस और DCM शिंदे ने किया बप्पा का विसर्जन

2

अबू आजमी की चौथी जीत के बाद भी सपा में उथल-पुथल, गोवंडी में कार्यकर्ताओं का मोहभंग बढ़ा

3

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में पहला फुल स्पैन बॉक्स गर्डर लॉन्च

4

अजीत चव्हाण के एक ही रेड में 6 अंक, यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को 20 अंकों से दी करारी मात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.