मुंबई : छत्रपति संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला, युवक गिरफ्तार
Mumbai Crime News: छत्रपति संभाजी महाराज पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वाकोला पुलिस ने रिक्शा चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
- Written By: पूजा सिंह
मुंबई : छत्रपति संभाजी महाराज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला, युवक गिरफ्तार (फाइल फोटो)
Case Of Commenting On Chhatrapati Sambhaji Maharaj: छत्रपति संभाजी महाराज को लेकर सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मुंबई की वाकोला पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिक्शा चालक की पहचान मोहम्मद सिद्दीकी उद्दीन के रूप में हुई है।
यह पूरी घटना एक इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुई। शिकायतकर्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छत्रपति संभाजी महाराज से जुड़ी कंटेंट पोस्ट किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी ने संभाजी महाराज के संदर्भ में औरंगजेब से जुड़ा एक बेहद विवादित और अपमानजनक कमेंट किया।
वाकोला पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद वाकोला पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की। उसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
शपथ लेने आए थे या भाषण देने? मुख्यमंत्री विजय के ‘स्टाइल’ पर प्रियंका चतुर्वेदी का मजेदार तंज
निदा खान को लेकर ओवैसी ने दिया प्रज्ञा सिंह ठाकुर का उदहारण, मालेगांव ब्लास्ट के फैसले पर उठाया सवाल!
दिल्ली के महाराष्ट्र सदन को मिलेंगी नई गाड़ियां; मुख्यमंत्री के लिए खरीदी जाएगी हाई-टेक बुलेटप्रूफ कार
MIFF 2026: मुंबई इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव का आगाज, रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे कई बड़े अवॉर्ड
आरोपी से पूछताछ जुटी पुलिस
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से उसके कमेंट के पीछे की वजह पूछी गई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में तनाव और विवाद पैदा करने की कोशिश जैसा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
वाकोला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने इससे पहले भी इस तरह के कोई विवादित पोस्ट किए थे या किसी समूह से प्रभावित होकर ऐसी टिप्पणी की गई।
पुलिस ने नागरिकों से की अपील
मुंबई पुलिस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नफरत फैलाने, आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रख रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की उकसाने वाली या विवादित सामग्री से दूर रहें।
‘छत्रपति संभाजी का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं’
इस घटना के बाद इलाके में लोग सोशल मीडिया पर पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि छत्रपति संभाजी महाराज जैसे वीर और ऐतिहासिक व्यक्तित्व का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
ये भी पढ़ें : अमरावती: नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवक हुआ फरार, मामला दर्ज
वहीं, पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोका जा सके और समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
