खेसारी लाल यादव  
मुंबई

खेसारी लाल यादव के महाराष्ट्र वाले बंगले पर चलेगा बुलडोजर? नगर निगम ने भेजा नोटिस

Khesari Lal Yadav Bungalow: खेसारी लाल यादव के बंगले पर बुलडोजर चल सकता है। मीरा भायंदर नगर निगम ने उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी किया है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के बंगले पर बुलडोजर चल सकता है। मीरा भायंदर नगर निगम ने उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी किया है। मीरा रोड स्थित खेसारी लाल यादव के बंगले में अवैध निर्माण कार्य को लेकर यह नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि उनके बंगले का अवैध हिस्सा तोड़ा जाएगा।

मीरा रोड स्थित बंगले पर नोटिस

दरअसल, आरजेडी के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को मीरा भायंदर महापालिका ने नोटिस भेजा है। मीरा रोड स्थित खेसारी लाल यादव के बंगले में अवैध निर्माण कार्य को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि अवैध कंस्ट्रक्शन को तोड़ा जाएगा। अगले एक से दो दिन में खेसारी के बंगले के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई हो सकती है।

3 नवंबर को जारी किया गया नोटिस

यह नोटिस 3 नवंबर को जारी किया गया। नोटिस में लिखा गया है कि मीरा रोड पर जुन्या पेट्रोल पंप के पास स्थित शत्रुघ्न कुमार यादव उर्फ खेसारी लाल यादव के बंगले में निर्माण के मानक नियमों का उल्लंघन किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि यह नोटिस उस वक्त जारी किया गया जब खेसारी बिहार में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

खेसारी की सीट पर मतदान कल

गौरतलब है कि छपरा में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है। यहां खेसारी लाल यादव की टक्कर छोटी सिंह से है। अब यह देखना होगा कि इस चुनाव में खेसारी का प्रदर्शन कैसा रहता है। फिलहाल, चुनावी माहौल के बीच उन्हें नोटिस भेजे जाने पर उनके समर्थकों का कहना है कि यह सिर्फ उन्हें परेशान करने का तरीका है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा