सोनाक्षी सिन्हा के रामायण ज्ञान पर मुकेश खन्ना का तंज, बोले- माता–पिता की जिम्मेदारी है…
Mukesh Khanna News: मुकेश खन्ना ने हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक पुराना किस्सा याद दिलाते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान देना जरूरी है।
- Written By: सोनाली झा
सोनाक्षी सिन्हा के रामायण ज्ञान पर मुकेश खन्ना का तंज
Mukesh Khanna taunt on Sonakshi Sinha: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना, जिन्हें लोग आज भी ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ के किरदारों के लिए याद करते हैं, एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक पुराना किस्सा याद दिलाते हुए तंज कसा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि आजकल के बच्चों को संस्कार देना बेहद जरूरी है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा के उस विवादित प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि आपके घर का नाम ही रामायण है, भाइयों का नाम लव–कुश है, फिर भी घर की बेटी कहती है कि मैं भूल गई। मैंने सिर्फ यह बताने के लिए उनका नाम लिया कि बच्चों को बचपन से ही भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का ज्ञान दिया जाए।
2019 का मामला
मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि किसी से भी गलती हो सकती है, लेकिन पेरेंट्स का कर्तव्य है कि वे बच्चों को सही संस्कार और परंपराओं से जोड़ें। दरअसल, यह पूरा मामला 2019 का है जब सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थीं। उस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इस सवाल का जवाब सोनाक्षी नहीं दे पाई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan की तीसरी शादी पर राखी गुलजार का समर्थन, बोलीं- 60 की उम्र में शादी करने में क्या दिक्कत है?
Madhoo Reaction: कभी रणवीर सिंह के अतरंगी फैशन का उड़ाया था मजाक, आज उनकी सबसे बड़ी फैन बनीं अभिनेत्री मधु
Amrita Rao Love Story: न कोई स्टार, न कोई किंग…इस आरजे पर हार बैठीं थी अमृता राव अपना दिल
Ekta Kapoor Birthday: एकता कपूर ने बदली भारतीय टेलीविजन की तस्वीर, तीन दशक से कर रही हैं मनोरंजन जगत पर राज
विवाद और बहस
इसी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुकेश खन्ना ने उस समय भी कहा था कि यह अधूरा ज्ञान माता–पिता की देन होता है। उन्होंने सोनाक्षी के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए कहा था कि बच्चों को सही परवरिश देना जरूरी है। मुकेश खन्ना की टिप्पणी के बाद सोनाक्षी ने भी जवाब दिया था, जिससे यह विवाद और बढ़ गया।
ये भी पढ़ें- नकुल मेहता दूसरी बार पिता बने, इंडिपेंडेंस डे पर बेटी का जन्म, सेलेब्स ने दी बधाई
सोनाक्षी सिन्हा का दिया उदाहरण
हालांकि अब अभिनेता ने साफ किया है कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा का नाम केवल उदाहरण के तौर पर लिया था, ताकि बाकी लोग अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं की शिक्षा देना न भूलें। मुकेश खन्ना के इस बयान ने एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। उनका मानना है कि आज की पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति में ज्यादा डूब रही है और परिवारों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को भारतीय परंपराओं और धार्मिक कथाओं से परिचित कराएं।
