Mukesh Khanna Reaction: मुकेश खन्ना का फूटा गुस्सा, समय रैना पर किया तीखा हमला, बोले- गधे पर बैठने लायक है…
Mukesh Khanna और समय रैना के बीच विवाद बढ़ गया है। कॉमेडी शो में ‘शक्तिमान’ पर मजाक करने के बाद मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनके बयान के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।
- Written By: सोनाली झा
मुकेश खन्ना और समय रैना (फोटो- सोशल मीडिया)
Mukesh Khanna Controversy On Samay Raina Comedy Show: मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच विवाद अब सुर्खियों में छा गया है। एक ओर जहां कॉमेडियन के स्टैंड-अप शो में किए गए मजाक ने चर्चा बटोरी, वहीं दूसरी ओर मुकेश खन्ना की तीखी प्रतिक्रिया ने इस विवाद को और तूल दे दिया है। मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समय रैना पर निशाना साधा।
मुकेश खन्ना ने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें समय रैना को गधे पर बैठे हुए दिखाया गया था। इसके साथ उन्होंने कड़े शब्दों में उनकी आलोचना करते हुए कई आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। पोस्ट में उन्होंने समय रैना की तुलना ‘कुत्ते की दुम’ से करते हुए कहा कि उन्हें कितनी भी बार सुधारा जाए, लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आते। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
शक्तिमान पर टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब समय रैना ने अपने शो ‘Still Alive’ में मुकेश खन्ना और उनके लोकप्रिय किरदार शक्तिमान पर मजाक किया। समय ने अपने शो में कहा कि ‘शक्तिमान’ के समय कई बच्चे सुपरहीरो की नकल करते हुए खतरनाक स्टंट करने लगे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग विवादों के दौरान सुर्खियां बटोरने की कोशिश करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अक्षय कुमार ने बीमार दोस्त राजेश शर्मा के लिए किया भावुक पोस्ट, ट्वीट कर बोले- ‘जल्दी ठीक हो जा यार’
Lock Upp 2 Show:आकांक्षा चमोला संग रिश्ते पर खुलकर बोले गौरव खन्ना, इमोशनल होकर कही ये बड़ी बात
Alok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
कड़ी प्रतिक्रिया में कही बड़ी बात
समय रैना के इस बयान से नाराज होकर मुकेश खन्ना ने बेहद सख्त लहजे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कॉमेडियन को गधे पर बैठाकर सार्वजनिक रूप से घुमाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि समय रैना ने एक ऐसे सुपरहीरो का अपमान किया है, जिसे बच्चों के बीच खास सम्मान मिला है। इस बयान के बाद कई लोग उनके समर्थन में आए, तो कई ने इसे अत्यधिक आक्रामक बताया।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस विवाद के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई नजर आ रही हैं। कुछ यूजर्स मुकेश खन्ना के गुस्से को जायज ठहरा रहे हैं, जबकि कई लोग इसे जरूरत से ज्यादा तीखा और अनुचित मान रहे हैं। फिलहाल, दोनों के बीच यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब देखना होगा कि क्या इस मामले में आगे कोई सफाई या सुलह होती है या यह बहस और लंबी खिंचती है।
