Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ के टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन थिएटर में मचेगा धमाल

Mrunal Thakur New Movie: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर फिल्म ‘डकैत’ के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। जिसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 15, 2025 | 08:55 PM

मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष स्टारर फिल्म डकैत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mrunal Thakur Dacoit Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अदिवी शेष संग अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डकैत’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान किया है। मृणाल ठाकुर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के टीजर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

मृणाल ठाकुर ने पोस्टर शेयर कर खुलासा किया कि ‘डकैत’ का दमदार टीजर 18 दिसंबर को रिलीज होगा। साथ ही मालूम हो, फिल्म के टीजर की रिलीज दो शहरों में अलग समय पर होगी। मुंबई के गैलेक्सी थिएटर में टीजर सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा, जबकि हैदराबाद में शाम 6:30 बजे इसकी झलक दिखाई जाएगी। इसके बाद फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

क्या है ‘डकैत’ फिल्म की कहानी?

मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवी शेष के अलावा प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्कर और अनुराग कश्यप नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक गुस्सैल अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रेमिका से हुए धोखे का बदला लेने के लिए खतरनाक रास्ता अपनाता है।


सुप्रिया यारलागड्डा ने फिल्म का निर्माण किया है, जबकि इसे सुनील नारंग ने सह-निर्मित किया है। अन्नपूर्णा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में कई हाई-एंड एक्शन सीन भी शामिल हैं। शूटिंग के दौरान एक्शन सीन के दौरान कलाकारों को चोटें भी लगी थीं।

ये भी पढ़ें- रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

‘सन ऑफ सरदार-2’ में आखिरी बार मृणाल ठाकुर आई थीं नजर

मृणाल ठाकुर हाल ही में फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2‘ में दिखाई दी थीं, जिसमें अजय देवगन, रवि किशन, संजय मिश्रा, चंकी पांडे, नीरू बाजवा समेत कई सितारे थे। इसके अलावा वह सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ में भी नजर आएंगी, जो 29 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली हैं। खास बात ये है कि ‘डकैत’ की कहानी, स्टारकास्ट और हाई-एंड एक्शन इसे 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनाती है। टीजर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ने की उम्मीद है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Mrunal thakur adivi sesh dacoit teaser release date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2025 | 08:55 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Upcoming Movie

सम्बंधित ख़बरें

1

रानी चटर्जी की फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

2

राजनीति में इस तरह की भाषा बेहद चिंताजनक…पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर भड़कीं कंगना रनौत

3

धर्मेंद्र की याद में फिर गूंजेगा देओल परिवार का जादू, ‘यमला पगला दीवाना’ थिएटर में होगी री-रिलीज

4

‘धुरंधर’ का खुमार ऐसा कि विलन रंजीत भी नहीं पाए बच, पोती के बर्थडे पर किया जबरदस्त डांस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.