फ्राइडे रिलीज मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Theatre Release This Friday: इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्म प्रेमियों के लिए जबरदस्त ट्रीट आई है। 6 फरवरी 2026 को बड़े पर्दे पर कई नई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस, हॉरर और सोशल ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं। हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास देखने को मिल रहा है। ऐस में आइए जानते हैं आज थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्मों के बारे में।
नीना गुप्ता और संजय मिश्रा स्टारर ‘वध 2’ एक इंटेंस हिंदी क्राइम थ्रिलर है। यह 2022 में आई फिल्म ‘वध’ का स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। जस्पल सिंह संधू के निर्देशन में बनी यह फिल्म सस्पेंस, डार्क इमोशंस और दमदार परफॉर्मेंस का वादा करती है।
टीवी के सुपरहिट शो को बड़े पर्दे पर लाने वाली यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने आई है। शशांक बाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रोहिताश गौड़, शुभांगी अत्रे, आशिफ शेख और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
रुद्र जादौन द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा प्यार, रिश्तों और भावनाओं की गहराई को दर्शाता है। एशिता सिंह और संजय बिश्नोई लीड रोल में हैं। फिल्म दिल को छू लेने वाली कहानी के साथ रिलीज हुई है।
डर के शौकीनों के लिए विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण की यह हॉरर थ्रिलर एक बेहतरीन ऑप्शन है। महाकाक्षय चक्रवर्ती, गौरव बाजपेई और श्रुति प्रकाश स्टारर यह फिल्म डरावने अनुभव का वादा करती है।
गुनसेकर के निर्देशन में बनी यह सोशल ड्रामा युवाओं में बढ़ते ड्रग कल्चर और उसके प्रभाव को दिखाती है। भूमिका चावला और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।
तेलुगु साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘हनी’ में नवीन चंद्र और दिव्या पिल्लई की जोड़ी दिखाई दे रही है। करुणा कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म सस्पेंस और मानसिक द्वंद्व पर आधारित है।
ये भी पढ़ें- गौरव खन्ना की पत्नी का वीडियो हुआ वायरल, दो एक्टर्स संग आकांक्षा चमोला की नजदीकियां देख फूटा फैंस का गुस्सा
इसके अलावा तमिल, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री की फिल्में विथ लव, रेड लेबल, एनॉमी और रक्कासापुरदोल भी आज रिलीज हुई हैं, जिनमें इमोशनल ड्रामा, साइंस-फिक्शन और मिस्ट्री-एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। फिलहाल, इस शुक्रवार सिनेमाघरों में हर जॉनर के दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट मौजूद है।