Varun Dhawan की नई कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में मौनी रॉय की एंट्री! एक बार फिर अभिनेता मचाएंगे तहलका

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी नई कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में एक्ट्रेस मौनी रॉय की एंट्री हुई है। अब फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
Varun Dhawan की नई कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में मौनी रॉय की एंट्री! एक बार फिर अभिनेता मचाएंगे तहलका
वरुण धवन,मौनी रॉय (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपने करियर की नई ऊंचाइयों पर हैं। 'बेबी जॉन' के बाद अब वह एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें कई हिट फिल्मों के सीक्वल भी शामिल हैं। खास बात यह है कि वरुण अपने पिता और मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के साथ भी एक बार फिर काम करने जा रहे हैं। फिल्म का टाइटल है 'है जवानी तो इश्क होना है', जो एक कॉमेडी ड्रामा होगी।

दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन खुद डेविड धवन कर रहे हैं और इसका निर्माण रमेश तौरानी अपने प्रोडक्शन हाउस टिप्स फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं। डेविड धवन की कॉमेडी फिल्मों का दर्शकों के बीच हमेशा खास क्रेज रहा है, और अब इस फिल्म से वह निर्देशन में वापसी कर रहे हैं, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

मौनी रॉय आएंगी फिल्म में नजर फिल्म इन दिनों खास चर्चा में है, और इसकी वजह है एक खास एक्ट्रेस की एंट्री। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में मौनी रॉय नजर आने वाली हैं। 39 वर्षीय मौनी फिल्म में कॉमेडी और ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। हालांकि मौनी की एंट्री को अभी ऑफिशियल नहीं किया गया है, लेकिन वरुण धवन के हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो ने इस खबर को लगभग कन्फर्म कर दिया है।

वीडियो में वरुण, मौनी रॉय और मृणाल ठाकुर के साथ नजर आ रहे हैं। क्लिप में देखा जा सकता है कि मृणाल ने मजाक करते हुए वरुण के दोनों जूतों की लेस एक साथ बांध दी, जिससे वह गिरते-गिरते बचे। इस वीडियो से साफ है कि मौनी और मृणाल फिल्म के सेट का हिस्सा हैं।

वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वरुण धवन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में भेड़िया 2, मुझसे शादी करोगी 2, बॉर्डर 2, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, और नो एंट्री 2 जैसी फिल्में भी शामिल हैं। वहीं मौनी रॉय हाल ही में संजय दत्त और सनी सिंह के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई।

Navbharat Live
navbharatlive.com