Dadasaheb Phalke Award मिलने पर मोहनलाल को शत्रुघ्न सिन्हा ने दी बधाई, पोस्ट कर लिखी दिल छू वाली बात
71st National Film Awards: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2025 से नवाजा गया है। ऐसे में उनके इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने खुशी जाहिर की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मोहनलाल, शत्रुघ्न सिन्हा (फोटो -सोर्स, सोशल मीडिया)
Mohanlal Dadasaheb Phalke Award 2025: मलयालम सिनेमा के मेगास्टार मोहनलाल के फैंस के लिए 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बेहद यादगार साबित हुआ। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया। हालांकि, यह सम्मान भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा योगदान देने वाले कलाकारों को दिया जाता है और मोहनलाल का नाम इस सूची में शामिल होना पूरी तरह से जायज है।
दरअसल, मोहनलाल को यह सम्मान मिलने के बाद उनके चाहने वालों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, उनके करीबी दोस्त और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें दिल खोलकर बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि “मलयालम सुपरस्टार, सबसे चर्चित और बेहद करीबी मित्र, महान मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। दशकों से सिनेमा में उनका योगदान बेमिसाल है। ईश्वर उन्हें ढेरों आशीर्वाद दें। जय हिंद।” इसके साथ उन्होंने दोनों की एक पुरानी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वो मोहनलाल की किताब का अनावरण करते दिख रहे हैं।
Heartiest congratulations! Truly very well deserved as Malayalam superstar, most talked about personality filmmaker a very very dear friend legendary @MohanLal for getting the prestigious Dadasaheb Phalke Award. His rich body of work in cinema over decades speaks volumes of his… pic.twitter.com/wFZSq6rDm8 — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
मोहनलाल का ऐसा रहा फिल्मी करियर
मोहनलाल न सिर्फ मलयालम बल्कि हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा का भी बड़ा चेहरा हैं। उनके करियर में कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। उन्हें इससे पहले भी कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। 1999 में वानप्रस्थम के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा जनता गैराज और मुंथिरी वल्लीक्कुड़िनार जैसी फिल्मों के लिए भी उन्हें स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड से नवाजा गया था।
मोहनलाल का करियर चार दशकों से ज्यादा का रहा है और इस दौरान उन्होंने न केवल कमर्शियल हिट्स दीं बल्कि कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा को भी नई ऊंचाई दी है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई है।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के National Award विनर बनने पर सुहाना-आर्यन ने पिता को दी बधाई, गौरी खान ने भी जताया गर्व
जल्द इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
वर्क फ्रंट की बात करें तो मोहनलाल जल्द ही दृश्यम-3 में नजर आने वाले हैं। 22 सितंबर से उन्होंने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिलहाल यह फिल्म मलयालम भाषा में बनाई जा रही है और हिंदी दर्शकों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। फिलहाल मोहनलाल के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार जीतने से न केवल उनके फैंस बल्कि पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री गर्व महसूस कर रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
