Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेहरू भी हो गए थे भावुक, सिर्फ 1 रुपये में गाया गाना, जानें मोहम्मद रफी की दरियादिली की कहानी

Mohammed Rafi Death Anniversary: गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर जानिए उनकी जिंदगी के प्रेरणादायक और अनसुने किस्से। 13 साल की उम्र में पहला मंच और नेहरू को भावुक कर देने वाली उनकी गायकी आज भी अमर है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 31, 2026 | 06:41 AM

मोहम्मद रफी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mohammed Rafi Death Anniversary Special Story: भारतीय संगीत के दिग्गज गायक मोहम्मद रफी ने रोमांस, दर्द, भक्ति या देशभक्ति, हर तरह के गीतों को अपनी गायकी से अमर बना दिया। 31 जुलाई 1980 को महज 55 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी आवाज आज भी करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा है। उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे दिलचस्प किस्से, जिन्होंने उन्हें एक महान गायक के साथ-साथ एक बेहतरीन इंसान भी बनाया।

24 दिसंबर 1924 को पंजाब के कोटला सुल्तान सिंह गांव में जन्मे मोहम्मद रफी का बचपन साधारण माहौल में बीता। उनके परिवार में संगीत की कोई परंपरा नहीं थी, लेकिन गांव में रोज गुजरने वाले एक सूफी फकीर की मधुर आवाज ने उनके मन में संगीत के प्रति गहरा लगाव पैदा कर दिया। रफी घंटों उस फकीर को सुनते और फिर उसकी नकल करते हुए खुद रियाज किया करते थे। यही उनकी संगीत यात्रा की शुरुआत बनी।

13 साल की उम्र में मिला पहला बड़ा मौका

साल 1937 में लाहौर की एक प्रदर्शनी के दौरान मशहूर गायक के.एल. सहगल को प्रस्तुति देनी थी, लेकिन बिजली चले जाने के कारण उन्होंने गाने से इनकार कर दिया। ऐसे में आयोजकों ने 13 वर्षीय रफी को मंच पर भेजा। उनकी सुरीली आवाज ने वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कहा जाता है कि सहगल भी उनकी प्रतिभा से बेहद प्रभावित हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की भविष्यवाणी की।

सम्बंधित ख़बरें

सलमान खान की सलाह पर बदला नाम, ‘एमएस धोनी’ से बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, जानें कियारा आडवाणी की पूरी कहानी

दार्जिलिंग के महाकाल मंदिर में जया भट्टाचार्य को मिला सुकून, बोलीं- यहां आकर सारी परेशानियां पीछे छूट गईं

Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 की रफ्तार नहीं थम रही, 20 दिनों में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

‘अलायंस’ में उठा पुराना विवाद, श्रेया को मैसेज करने के आरोप पर बोले कुशाल टंडन, ऋषभ ने स्क्रीनशॉट का किया दावा

संगीत बना इबादत, दौलत नहीं

मोहम्मद रफी के बड़े भाई नाई की दुकान चलाते थे, जहां रफी भी मदद करते थे। लेकिन उनका मन हमेशा सुरों में ही रमा रहता था। उनकी प्रतिभा को पहचानने वाले लोगों ने उन्हें संगीत की शिक्षा दिलाई और यहीं से उनका पेशेवर सफर शुरू हुआ। रफी साहब अपनी सादगी और दरियादिली के लिए भी मशहूर थे। कई बार उन्होंने केवल एक रुपये में भी गाने रिकॉर्ड किए।

ये भी पढ़ें- दार्जिलिंग के महाकाल मंदिर में जया भट्टाचार्य को मिला सुकून, बोलीं- यहां आकर सारी परेशानियां पीछे छूट गईं

नेहरू भी हुए थे रफी की आवाज के मुरीद

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने वाला गीत ‘सुनो सुनो ऐ दुनिया वालों, बापू की ये अमर कहानी’ रफी साहब की आवाज में इतना लोकप्रिय हुआ कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अपने निवास पर विशेष प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया। वहीं फिल्म दोस्ती के मशहूर गीत ‘चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे’ को सुनकर नेहरू की आंखें भी नम हो गई थीं।

Mohammed rafi death anniversary special unknown facts life story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 06:41 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.