सलमान खान की सलाह पर बदला नाम, ‘एमएस धोनी’ से बनीं करोड़ों दिलों की धड़कन, जानें कियारा आडवाणी की पूरी कहानी
Kiara Advani Birthday: कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी था। सलमान खान की सलाह पर उन्होंने नाम बदला और एमएस धोनी से स्टार बन गईं। आज वह बॉलीवुड और साउथ की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।
- Written By: सोनाली झा
कियारा आडवाणी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kiara Advani Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एमएस धोनी, कबीर सिंह, शेरशाह, भूल भुलैया 2 और सत्यप्रेम की कथा जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 31 जुलाई 1991 को मुंबई में जन्मीं कियारा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनके करियर, परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से।
बहुत कम लोग जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी था। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर कियारा रख लिया। बताया जाता है कि यह नाम उन्हें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ से प्रेरित होकर पसंद आया था। वहीं, सलमान खान ने भी उन्हें नाम बदलने की सलाह दी थी, क्योंकि इंडस्ट्री में पहले से आलिया भट्ट मौजूद थीं।
सम्बंधित ख़बरें
दार्जिलिंग के महाकाल मंदिर में जया भट्टाचार्य को मिला सुकून, बोलीं- यहां आकर सारी परेशानियां पीछे छूट गईं
Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 की रफ्तार नहीं थम रही, 20 दिनों में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
‘अलायंस’ में उठा पुराना विवाद, श्रेया को मैसेज करने के आरोप पर बोले कुशाल टंडन, ऋषभ ने स्क्रीनशॉट का किया दावा
Bhai Tera Star Hai Movie Review: उलझी हुई कहानी और बोरियत से भरी है राघव जुयाल की ये ‘भाई तेरा स्टार है’
एमएस धोनी ने बदली किस्मत
कियारा आडवाणी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से की थी। हालांकि, उन्हें असली पहचान 2016 में रिलीज हुई ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिली, जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वहीं, तेलुगु फिल्मों ‘भारत अने नेनु’ और ‘विनय विधेया रामा’ में भी उनके अभिनय को सराहा गया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बसाया घर
फिल्म ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा करीब आए। करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शाही अंदाज में शादी की। इसके बाद दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में शामिल हो गए। शादी के बाद भी कियारा ने अपने करियर की रफ्तार कम नहीं होने दी।
कियारा आडवाणी की लाइफ
कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के दौरान अंतरराष्ट्रीय मंच मेट गाला में बेबी बंप फ्लॉन्ट कर सुर्खियां बटोरीं। बाद में कपल ने अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी भी शेयर की। आज कियारा आडवाणी सिर्फ अपनी खूबसूरती ही नहीं, बल्कि दमदार अभिनय, मेहनत और लगातार मिल रही सफल फिल्मों के दम पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में शुमार हैं।
