शहजाद से बिजॉय दास कैसे बना सैफ अली खान का हमलावर, यहां पढ़ें आरोपी का पूरा बायो डाटा
सैफ अली खान पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि वह हमला करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास बनकर ठाणे में रह रहा था।
- Written By: अनिल सिंह
मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद से बिजॉय दास कैसे बना सैफ अली खान का हमलावर
मुंबई: सैफ अली खान के घर में हुई चोरी की कोशिश और सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुख्य आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने उसे ठाणे के एक इलाके से गिरफ्तार किया। वह ठाणे में अपना नाम बदलकर रह रहा था। पकड़े जाने पर पहले उसने अपना नाम बिजॉय दास बताया। लेकिन अब यह पता चल गया है कि उसका असली नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है और वह अपनी पहचान बदलकर यहां बिजॉय दास बनकर रह रहा था। कुछ समय पहले ही वह बांग्लादेश से मुंबई आया है। हमले की घटना के पहले वो सैफ अली खान के घर साफ सफाई का काम करने गया था। वह इससे पहले एक हाउसकीपिंग कंपनी में काम किया करता था।
पुलिस ने जो जानकारी मीडिया को दी है। उसके मुताबिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के पास से कोई भी भारतीय दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि वह भारतीय नागरिक नहीं है बल्कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश से भारत आया है। भारत वो कमाने के लिए आया था लेकिन यहां आने के बाद उसने चोरी और लूट की वारदात का अंजाम देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर के चप्पे से कैसे वाकिफ था शहजाद, पटौदी परिवार से…
सम्बंधित ख़बरें
‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Haiwaan Release Date: ‘हैवान’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी फिर करेगी धमाका
सिर्फ एक्टिंग नहीं, रियल स्टेट से भी मालामाल हैं ये स्टार्स, हर महीने लेते है लाखों का किराया
Kunal Khemu @43: चाइल्ड एक्टिंग से बॉलीवुड स्टार बनने का सफर, संघर्षों से भरी रही Kunal Khemu की जिंदगी
शहजाद फिलहाल ठाणे के एक बार में काम कर रहा था। लेकिन इससे पहले वह एक हाउसकीपिंग कंपनी में काम किया करता था और इसी कंपनी में काम करने के दौरान वह एक बार सैफ अली खान के घर पर साफ सफाई के काम से गया था और उसके बाद उसने 15 जनवरी की रात उसने लूट योजना बनाई जिसमें वह नाकाम साबित हुआ। लेकिन उसने पकड़े जाने की डर से सैफ अली खान पर हमला कर दिया और हमला करने के बाद वहां से फरार हो गया सैफ अली खान घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए उनके रीड की हड्डी में गहरी चोट लगी थी। उनकी सर्जरी हुई, 20 तारीख तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उनका ऑपरेशन हो गया है और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेश का नागरिक बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी उसे जांच के दायरे में रखा है। कोर्ट में उसकी पेशी की जाएगी और उसके बाद पुलिस रिमांड में उससे जुड़ी आगे की जानकारी उपलब्ध होगी। फिलहाल उसके बारे में जो जानकारी मिली है वह यह है कि वह भारतीय नागरिक नहीं है। उसके बांग्लादेशी नागरिक होने का शक पुलिस जता रही है। पकड़े जाने के डर से उसने अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। पकड़े जाने पर उनसे पुलसि को अपना नाम बिजॉय दास ही बताया था लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने न सिर्फ अपना नाम बताया है बल्कि उसने यह भी बताया है कि उसके पास भारतीय कोई भी दस्तावेज नहीं है।
