- Hindi News »
- Entertainment »
- Mohammad Rafi Birthday Journey From Cutting Hair To Becoming Shahenshah E Tarannum Took Inspiration From A Fakir
Mohammad Rafi Birthday: बाल काटने से लेकर शहंशाह-ए-तरन्नुम तक का सफर, फकीर से ली प्रेरणा, अपने संगीत से 3 पीढ़ियों पर किया राज
मोहम्मद रफ़ी, शहंशाह-ए-तरन्नुम, संगीत की दुनिया के एक महानायक थे। उन्होंने बाल काटने से लेकर संगीत के शिखर तक का सफर तय किया। उनकी आवाज़ ने तीन पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया और आज भी उनका संगीत जीवित है।
- Written By: अदिति भंडारी

मोहम्मद रफ़ी (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: मोहम्मद रफ़ी संगीत की दुनिया में एक ऐसा नाम है जिससे हर शख्स जानता है। उनकी गायकी के शब्द कान से दिल तक जाते हैं। मोहम्मद रफी की गायकी तीन पीढ़ी के लोगों द्वारा पसंद की जाती है। मोहम्मद रफी बचपन से ही सुरीली आवाज के धनी थे। उनका जन्म 24 दिसम्बर 1924 में अमृतसर के कोटला सिंह वाले हाजी आली मोहम्मद के घर हुआ था।
कौन जानता था कि छोटे रफ़ी शहंशाह-ए-तरन्नुम कहलाएंगे। रफ़ी अपने घर के दूसरे बेटे थे। वे अपने माता-पिता और अपने बड़े भाई के साथ रहते थे। जब रफी 7 साल के थे तब उनके परिवार को काम के सिलसिले में लाहौर शिफ्ट होना पड़ा। रफ़ी के बड़े भाई वहां नाई की दुकान चलाते थे।
मोहम्मद रफ़ी को शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई करना पसंद नहीं था। जिस कारण उन्होंने अपने भाई के साथ बाल काटना शुरू कर दिया। नाई का काम करते समय ही उनके जीवन में एक फकीर फरिश्ता बनकर आया और उसने रफ़ी की दुनिया पलट दी। ये फकीर गलियों में गाना गाते हुए घूमता था। जिससे देख रफ़ी प्रभावित हो गए और उसके पीछे-पीछे उसकी नकल करते घूमने लगे। मोहम्मद रफ़ी को संगीत की प्रेरणा उस फकीर से ही मिली थी। उस फकीर की नकल करते-करते रफ़ी की करिश्माई आवाज फूट पड़ी जिसे सभी के कानों में राज करना शुरू कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
रफ़ी की दुकान पर आने वाले लोग उसकी आवाज के दीवाने हो गए। रफ़ी की कला को देख उनके भाई ने उन्हें उस्ताद अब्दुल वाहिद के पास संगीत की तालीम लेने के लिए भेजा। वहाँ से रफ़ी के सुरों में धार लगना शुरू हुई। सुरों के साथ खेलते हुए रफी 13 साल के ही थे। अब वह समय आ गया था जिसने रफ़ी को करियर के पहले पायदान पर चढ़ाया। साल 1931 में लाहौर में आकाशवाणी पर फेमस गायक सुन्दर लाल सहगल को गाने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्हें सुनने सभी लोग वहां पहुंचे पर अचानक लाइट के चले जाने के कारण सुन्दर लाल ने गाने से इनकार कर दिया।
उस समय मोहम्मद रफ़ी के बड़े भाई ने अपना फर्ज निभाया और आयोजक से महफिल में गाने के लिए रफ़ी को एक मौका देने को कहा। 13 साल के रफ़ी जब स्टेज पर आए तो उन्हें देख सभी हैरान हो गए और जब रफ़ी ने गाना शुरू किया तो सभी के होश उड़ गए। रफ़ी की आवाज चारों ओर गूंजने लगी। गाना खत्म होते ही तालियों की गड़गड़ाहट ने पूरे लाहौर को हिलाकर रख दिया। इसके बाद रफ़ी ने कभी पीछे मुड़कर भी नहीं देखा।
इसके बाद साल 1944 में मोहम्मद रफ़ी को पंजाबी फिल्म गुल बलोच में गाना गाने का मौका मिला। इसके बाद रफ़ी ने साल 1946 में मायानगरी मुंबई का रुख कर लिया। मुंबई में संगीत की साधना शुरू करने वाले मोहम्मद रफ़ी को संगीतकार नौशाद ने मौका दिया और पहले आप फिल्म में गाना गवाया। इसके बाद मोहम्मद रफी की महानता के महल में पहली ईंट लग गई।
इसके बाद रफ़ी ने फिल्मों में भी अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया। जिसमें रफ़ी को दिलीप कुमार और देवआनंद जैसे कलाकारों के लिए गाने का मौका मिला। बस यहीं से सितारों का आना शुरू हो गया और देखते ही देखते मोहम्मद रफ़ी खुद एक सितारा बन गए। चौदहवीं का चांद हो, मेरे महबूब तुझे मेरी मुहब्बत की क़सम, चाहूंगा मैं तुझे, छू लेने दो नाजुक होठों को जैसे कई अमर गाने देने वाले रफ़ी साहब 31 जुलाई 1980 को इस दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़कर अलविदा कह गए।
मोहम्मद रफ़ी ने अपने करियर में हिंदी के अलावा असामी, कोंकणी, भोजपुरी, ओड़िया, पंजाबी, बंगाली, मराठी, सिंधी, कन्नड़, गुजराती, तेलुगू, माघी, मैथिली, उर्दू, के साथ-साथ इंग्लिश, फारसी, और अरबी भाषा में 4516 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से तराशा है। मोहम्मद रफी के कई गाने आज भी लोगों के कानों को वही ठंडक पहुंचाते हैं।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Mohammad rafi birthday journey from cutting hair to becoming shahenshah e tarannum took inspiration from a fakir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
May 18, 2026 | 06:31 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें कैसा होगा आगामी वर्ष व करियर
May 18, 2026 | 06:14 AMNagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
May 18, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
May 18, 2026 | 05:50 AMAaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










