-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Mithila Palkar Amol Parashar Film Sweet Dreams To Be Out On This Date Cinema
मिथिला पालकर-अमोल पाराशर की ‘स्वीट ड्रीम्स’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
- Written By: स्नेहा मौर्या
हाल ही में अभिनेता मिथिला पालकर और अमोल पाराशर की अपकमिंग फिल्म 'स्वीट ड्रीम्स' की रिलीज डेट सामने आई है। वहीं मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बता दें, 24 जनवरी, 2025 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

'स्वीट ड्रीम्स' की रिलीज डेट आई सामने (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: साल 2024 में फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है। इस साल कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसी बीच अभिनेता मिथिला पालकर और अमोल पाराशर ‘स्वीट ड्रीम्स’ भी रिलीज होने जा रही है। दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘स्वीट ड्रीम्स’ के मेकर्स ने ये अनाउंसमेंट करके रिलीज डेट की घोषणा की है।
हालांकि, फिल्म ‘स्वीट ड्रीम्स’ में अभिनेता मिथिला पालकर और अमोल पाराशर पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। साथ ही विक्टर मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस प्रोजेक्ट में मेयांग चांग और सौरसेनी मैत्रा भी हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं आज यानी 13 दिसंबर को मेकर्स ने यह अनाउंस किया कि फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। वहीं डिज्नी हॉटस्टार ने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जहां सपने शुरू होते हैं, वहीं से शुरू होती है केनी और दीया की कहानी!’ साथ ही इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म 24 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘आश्रम’ की इस एक्ट्रेस को बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन देना पड़ा महंगा, इंटीमेट सीन की वजह से पति ने साथ छोड़ा
विधायक की कुर्सी गई तो सब्जी खरीदने निकल पड़े!’ पंकज झा का वीडियो हुआ वायरल
सब्सक्रिप्शन की टेंशन खत्म! OTT Lovers के लिए खुशखबरी, ओटीटी पर मुफ्त में स्ट्रीम हो रही हैं ये 5 फिल्में
Ikka OTT Release: 2 दिग्गज सितारे, 1 जबरदस्त टक्कर! 29 साल बाद फिर भिड़ेंगे सनी देओल और अक्षय खन्ना
फिल्म की कहानी
फिल्म के आधिकारिक सारांश में लिखा है कि, “एक ऐसी कहानी जो कल्पना और वास्तविकता के बीच की रेखा को धुंधला कर देती है, स्वीट ड्रीम्स में संयोग का जादू और प्यार की तीव्रता को दर्शाया गया है जो सामान्य से परे है। यह एक ऐसी फिल्म है जो पूछती है: क्या हमें प्यार संयोग से मिलता है, या प्यार हमें पाता है? इसका जवाब शायद उन सपनों में छिपा हो जिन्हें हम देखने की हिम्मत रखते हैं।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
फिल्म के स्टारकास्ट
आपको बता दें, फिल्म का साउंडट्रैक मुकुंद सूर्यवंशी, शुभम शिरुले, देव अरिजीत और आकाशदीप सेनगुप्ता की टीम ने बनाया है। ज्योति देशपांडे, नेहा आनंद और प्रांजल खंडड़िया ने इसे प्रोड्यूस किया है। वहीं मिथिला को वेब सीरीज लिटिल थिंग्स (2016) में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसमें उन्होंने ध्रुव सहगल के साथ अभिनय किया था। उन्होंने त्रिभंगा में काजोल के साथ भी स्क्रीन स्पेस साझा किया। दूसरी ओर, अमोल ने टीवीएफ ट्रिपलिंग में अपनी भूमिका से प्रसिद्धि प्राप्त की। उन्हें सरदार उधम में भी देखा गया था, जिसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
Mithila palkar amol parashar film sweet dreams to be out on this date cinema
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














