Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Miss World 2025 में पाक की एक भी एक्ट्रेस को नहीं मिली जगह, जानें क्यों कटा पाकिस्तानी हसीनाओं का पत्ता?

भारत-पाकिस्तान के तनाव बीच हैदराबाद में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस बार पाकिस्तान का पत्ता कट गया है और पाक की एक भी हसीना को जगह नहीं मिली है। इस प्रतियोगिता में 110 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: May 13, 2025 | 10:29 AM

मिस वर्ल्ड 2025 से कटा पाकिस्तान का पत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: 22 अप्रैल को पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इसी बीच भारत के हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस बार पाकिस्तान को हिस्सा नहीं मिला है। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में पाक की एक भी एक्ट्रेस ने भाग नहीं लिया है। हालांकि, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इसका किसी विवाद से लेना-देना नहीं है।

दरअसल, इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश सहित 110 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। आधिकारिक मीडिया साझेदार अल्टेयर मीडिया के प्रतिनिधि अश्विनी शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान आमतौर पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग नहीं लेता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में जब एरिका रॉबिन ने पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था, तब उन्हें कट्टरपंथी इस्लामिक समुदायों से आलोचना झेलनी पड़ी थी और कई लोगों ने इसे ‘शर्मनाक’ बताया था। इस विवाद के चलते पाकिस्तान ने इस बार प्रतियोगिता से दूरी बनाई है।

भारत की ओर से प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता हिस्सा ले रही हैं, जो राजस्थान के कोटा की निवासी हैं। वे ‘प्रोजेक्ट एकता’ नामक सामाजिक पहल के जरिए दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं। नंदिनी का यह मिशन उनके चाचा से प्रेरित है, जो पोलियो से ग्रस्त रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा, “हमने एक ऐसी दुनिया बना ली है जिसमें दिव्यांगों को उचित जगह नहीं मिली और इस गलती को सुधारने में बहुत समय लग गया है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘मैं करूंगी, शादी करूंगी’, फैन के सवाल पर श्रद्धा कपूर का मजेदार जवाब, तेज हुईं शादी की अटकलें

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान से भिड़ेगी श्रीलंका…पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी?

‘किसी को ऊपर उठाने के लिए दूसरों को नीचे न गिराएं’, शरारत विवाद पर क्रिस्टल डिसूजा का करारा जवाब

पुरुष, महिला और ब्लाइंड क्रिकेट टीम बनीं विश्व चैंपियन, अमिताभ बच्चन ने जताया गर्व

ये भी पढ़ें- Mother’s Day पर सनी देओल और ईशा देओल ने मां के लिए जताया प्यार, शेयर किया भावुक पोस्ट

नेपाल से श्रीच्छा प्रधान ‘पंच प्रणाली’ के माध्यम से प्रकृति और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक समाज से जोड़ने की पहल कर रही हैं। वहीं बांग्लादेश से अतीका कोनिका, श्रीलंका से अनुदी गुणसेकरा, फिनलैंड की सोफिया सह और मलेशिया की सरूप रोशी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।

भारत तीसरी बार इस भव्य आयोजन की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1996 और 2023 में यह प्रतियोगिता भारत में आयोजित हुई थी। हालांकि, पहली बार 1996 में ऐश्वर्या राय के मिस व‌र्ल्ड का ताज जीतने के दो साल बाद बेंगलुरु में इसका आयोजन किया गया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित ग्रैंड फिनाले को 115 देशों के 100 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा था।

Miss world contestants from 110 countries announced no representative from pakistan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2025 | 07:29 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • Hyderabad
  • Miss World 2025
  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.