'मिर्जापुर: द फिल्म' मोस्ट अवेटेड टॉप 5 हिंदी फिल्म्स के लिस्ट में हुई शामिल

टॉप 5 मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में 'मिर्जापुर: द फिल्म' का नाम भी शामिल हो गया है। इस लिस्ट में 'वॉर 2', 'हेरा फेरी 3', 'हाउसफुल 5' और 'एनिमल पार्क' जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।
Mirzapur the Film Entered in the list of much awaited films
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मिर्जापुर: द फिल्म की घोषणा के बाद से ही भारत की सबसे पॉपुलर सीरीज की बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। ये फिल्म अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की गई है और पुनीत कृष्णा ने इसे बनाया है। ये मिर्जापुर की सबसे बड़ी क्राइम थ्रिलर ओटीटी फ्रैंचाइज़ी का एडेप्टेशन है।

फिल्म को लेकर रोमांच अपनी चरम सीमा पर है, और यह पहले ही हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। यह तब साबित होता है जब मिर्ज़ापुर: फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है, जिसमें हेरा फेरी 3, वॉर 2, हाउसफुल 5 और एनिमल पार्क जैसी मच अवेटेड फिल्मों का नाम शामिल है।

मिर्जापुर: द फिल्म मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसमें फैंस बड़े पर्दे पर आइकॉनिक किरदार मुन्ना भैया की वापसी देखने के लिए उत्साहित हैं। इस घोषणा ने सभी फैंस को बहुत खुश कर दिया है। मिर्जापुर, जो अब तक सबसे ज्यादा देखी जाने वाली और सफल सीरीज में से एक रही है, अब फिल्म बन रही है। इस खबर ने हर किसी को उत्साहित कर दिया है और इसे अब मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बना दिया है।

पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, मिर्जापुर: द फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी के साथ मिर्ज़ापुर के आइकॉनिक किरदार कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डु पंडित (अली फज़ल), और मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) शामिल होंगे। देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद यह फिल्म भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम सदस्यों के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com