जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता सेन दे दी नए साल की शुभकामनाएं, फैंस बोले अभी...

सुष्मिता सेन ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने चाहने वालों को नए साल की शुभकामनाएं दी है। फैंस यह कहने लगे कि नए साल में तो अभी काफी वक्त बचा है, लेकिन उनके फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया है।
Sushmita Sen Wishes happy New Years to Fans On Her Birthday
Published on
Updated on

मुंबई: सुष्मिता सेन दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं। बॉलीवुड में भी उनका सफर बेहतरीन रहा। 19 नवंबर 2024 को वह 49 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता सेन अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामना देते हुए नजर आई है। लोग इस समय 2025 के आगमन की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने पहले से ही अपने फैंस को हैप्पी न्यू ईयर विश कर दिया है।

सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को बंगाली परिवार में हुआ। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में रहने वाले इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर शुबीर सेन के घर सुष्मिता सेन का जन्म हुआ था। साल 1994 में 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया और इसके बाद साल 1996 में उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली बार महेश भट्ट की फिल्म दस्तक में नजर आई थी।

साल 2010 में आई फिल्म 'बुड्ढा मिल गया' और 'नो प्रॉब्लम' के बाद सुष्मिता सेन ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। लेकिन 2020 में उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और वह वेब सीरीज आर्या में नजर आई। इसके बाद 'ताली' फिल्म में भी उन्होंने जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया। फैंस उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का इन्तजार कर रहे हैं।

जन्मदिन के मौके पर सुष्मिता सेन अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस से बातचीत करते हुए नजर आई। इस दौरान उन्होंने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और सभी का आने वाला साल अच्छा हो यह शुभकामनाएं भी दी। कमेंट सेक्शन में एक फैन ने उनसे कहा कि नया साल आने में अभी वक्त है, लेकिन जिस तरह से जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया और नए साल की शुभकामना दी, फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com