‘औरत को मारकर गर्व महसूस कर रहे…’, कमल कौर मर्डर केस पर फूटा मीका सिंह का गुस्सा, आरोपियों को सजा देने की मांग
कमल कौर मर्डर केस इन दिनों चर्चा में है और अब इस मामले पर सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन सामने आया है। मीका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए आरोपियों पर जमकर गुस्सा निकाला और कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
कमल कौर और मीका सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर भाभी उर्फ कंचन कुमारी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। यह मामला अब तेजी से तूल पकड़ रहा है। इस केस में जहां पुलिस जांच कर रही है, तो वहीं अब सिंगर मीका सिंह का गुस्सा भी सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। मीका ने एक वीडियो शेयर कर हत्या के आरोपियों पर तीखा हमला बोला है और पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, इस वीडियो में मीका सिंह बेहद गुस्से में नजर आते हैं। उन्होंने हत्या के आरोपियों अमृतपाल महरो और निमरजीत पर तंज कसते हुए कहा कि क्या ये गर्व की बात है कि एक सिख ने एक महिला की हत्या कर दी?
Singer Mika Singh condemned the killing of Kanchan Kumari (Kamal) by Amritpal Singh Mehron and his associates. He extended support to Harjeet Singh Rasulpur, saying he stands with the truth and is ready to help him in every possible way. @MikaSingh pic.twitter.com/owyzCVjt3T — Gagandeep Singh (@Gagan4344) June 16, 2025
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर! यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत
Ananya Pandey Bold Photos: समंदर किनारे बिकनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
भोपाल में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पूर्व डीजीपी के इशारे पर वार कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
मीका सिंह ने सिख परिवार को लेकर कही ये बात
उन्होंने कहा, “मेरा नाम मीका सिंह है और मैं एक सिख परिवार से हूं। सिखों को हमेशा मदद करने वाले, दूसरों के लिए खड़े होने वाले और इंसानियत निभाने वाले समुदाय के रूप में जाना जाता है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कुछ लोग इस छवि को धूमिल कर रहे हैं। अमृतपाल सिंह, आपको और आपके साथियों को क्या लग रहा है? आपने कोई बहादुरी का काम किया है?”
मीका ने तंज कसते हुए आगे कहा, “लोग इतने वेल्ले (बेकार) हो गए हैं कि अब ये देखने में लग गए हैं कि कौन क्या पहन रहा है, कौन नाच रहा है। अगर कोई महिला छोटे कपड़े पहनती है तो क्या उसे मार देना चाहिए? क्या यही रह गया है हमारी सोच का स्तर?”
ये भी पढ़ें- अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर ‘रेड 2’ की OTT रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
सिंगर ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की अपील
उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि इस केस में पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही मीका सिंह ने हरजीत सिंह रसूलपुर के लिए अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वो हर संभव तरीके से उनकी मदद के लिए तैयार हैं।
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और कमल कौर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। साथ ही लोग बोल रहे हैं कि एक महिला को उसके पहनावे और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से निशाना बनाया जाना समाज के गिरते मूल्यों की ओर इशारा करता है।
