Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केतन अग्रवाल के हत्या की आरोपी सिया गोयल ने मीडिया को किया अश्लील इशारा, यूजर्स बोले- शर्मनाक हरकत

Ketan Agarwal Murder Accused Siya Goyal Middle Finger: केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पुलिस कस्टडी के दौरान मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाकर अश्लील इशारे किए।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 03, 2026 | 01:55 PM

सिया गोयल (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Siya Goyal Shows Middle Finger to Media: पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार और मंगेतर सिया गोयल की एक ऐसी हरकत सामने आई है, जिसने पूरे महाराष्ट्र को हैरान कर दिया है। अपने मंगेतर को धोखे से 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर मौत के घाट उतारने के आरोप में जेल की हवा खा रही सिया गोयल के चेहरे पर पछतावे का कोई नामोनिशान नहीं दिख रहा है। उसने मीडिया के सामने शर्मनाक हरकत की है।

गुरुवार को जब पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम जांच और सबूत जुटाने के सिलसिले में सिया को मार्केट यार्ड स्थित उसके आवास पर लेकर पहुंची, तो वहां मौजूद मीडियाकर्मियों को देखकर वह भड़क गई। घर से बाहर निकलते समय पुलिस वैन में बैठते हुए सिया ने कैमरे के सामने खुलेआम अश्लील इशारे किए और ‘मिडिल फिंगर’ दिखाई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

शर्मनाक और हैरान करने वाली मानसिकता! केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल को जब पुणे ग्रामीण पुलिस मार्केट यार्ड स्थित उसके घर जांच के लिए ले गई, तो बाहर निकलते समय उसने मीडिया को देखकर अश्लील इशारे किए और मिडल फिंगर (Middle Finger) दिखाई! एक हत्या की आरोपी ( Siya Goyal )… pic.twitter.com/iq4TvJvmYW — Kishor Joshi (@KishorJoshi02) July 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

चंद्रपुर में गरजे सीटू नेता अरुण भेलके: आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को पीएफ दिलाने का दावा

अहेरी महिला एवं बाल अस्पताल को मिले 10 डॉक्टर, आश्वासन के बाद अनशन समाप्त

चंद्रपुर जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों का महा-संकट: ग्रुप-ए और बी के 181 में से 118 पद खाली

नया नागपुर प्रोजेक्ट: किसान धनराज आष्टनकर को मिला 12 करोड़ का मुआवजा, सही निवेश कर खरीदी 8 गुना ज्यादा जमीन

वैन में बैठते ही दिखाई बेशर्मी

लोनावला और पुणे ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम केतन अग्रवाल मर्डर मिस्ट्री की कड़ियों को जोड़ने के लिए लगातार डिजिटल और भौतिक सबूत जुटा रही है। इसी कड़ी में पुलिस सिया के मार्केट यार्ड वाले घर पर कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, उसका लैपटॉप और केतन का गायब मोबाइल ढूंढने गई थी।

जब जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस टीम सिया गोयल को वापस वैन की तरफ ले जा रही थी, तो वहां कवरेज के लिए खड़े मीडियाकर्मियों को देखकर सिया ने अपना आपा खो दिया। उसने चेहरे पर बिना किसी शिकन या डर के, सीधे कैमरों की तरफ देखते हुए ‘मिडिल फिंगर‘ का अश्लील इशारा कर दिया।

ये भी पढ़ें- हाई टाइड और भारी बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार

यूजर्स बोले-‘ऐसी क्रिमिनल मानसिकता को मिले कड़ी से कड़ी सजा’

जैसे ही सिया गोयल की इस हरकत की तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स न्यूज़ चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुईं, लोगों ने आरोपी की इस घिनौनी मानसिकता की कड़ी निंदा करना शुरू कर दिया। ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने लिखा कि जिसने अपने होने वाले पति को इतनी बेरहमी से मार डाला, उसके भीतर कानून या समाज का कोई खौफ नहीं बचा है।

कई यूजर्स ने इसे बेहद शर्मनाक और विक्षिप्त व्यवहार बताते हुए मांग की है कि पुलिस और अदालत को इस आक्रामक व्यवहार को भी केस डायरी का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि उसे सख्त से सख्त सजा मिल सके।

साइकोपैथ थ्योरी पर भी जांच कर सकती है पुलिस

कानूनी और अपराध मामलों के विशेषज्ञों का मानना है कि हत्या जैसे संगीन मामले में गिरफ्तारी के बाद भी इस तरह का बेखौफ और अश्लील व्यवहार करना किसी सामान्य अपराधी के लक्षण नहीं हैं। यह दर्शाता है कि आरोपी के भीतर कोई ग्लानि नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच टीम अब सिया के इस व्यवहार को देखते हुए उसकी मनोवैज्ञानिक स्थिति की भी जांच करा सकती है। 3 जुलाई को उसकी पुलिस रिमांड खत्म हो रही है, और पुलिस इस नए घटनाक्रम तथा सबूतों की तलाश का हवाला देकर कोर्ट से उसकी कस्टडी बढ़ाने की मांग करेगी।

Ketan agarwal murder accused siya goyal shows middle finger to media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 01:48 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.