परी की सच्चाई जानकर शॉक्ड होंगे मिहिर और तुलसी, बहू को खरीखोटी सुनाएगी अजय की मां
KSBKBT 2 Twist: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि परी खुद आकर सभी के सामने अपनी चोरी की सच्चाई बता देगी। जिससे अजय की मां उस पर भड़क उठेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Upcoming Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों को हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामे से भरपूर एंटरटेनमेंट दे रहा है। शो में तुलसी, मिहिर और परी की जिंदगी में लगातार उथल-पुथल मच रही है। अब आने वाले एपिसोड में कहानी और ज्यादा दिलचस्प होने वाली है क्योंकि घर में हुई चोरी का सच सबके सामने आ जाएगा।
अब तक आपने देखा कि तुलसी और उसका परिवार अजय के घर जाता है। इसी दौरान परी अपनी सास के लॉकर से हीरे का हार और अंगूठी निकालकर चुपके से ज्वेलर के पास बेच देती है। पैसे मिलते ही वह रणविजय को रकम थमा देती है। हालांकि, घर लौटने पर परी की सास को पता चलता है कि उनके लॉकर से गहने गायब हैं। जब वह इस बारे में परी से सवाल करती हैं तो परी नाराज हो जाती है और इस आरोप से इंकार कर देती है।
परी की सास पर भड़केगा का मिहिर
आगे की कहानी में दिखाया जाएगा कि आरोप लगने से आहत परी उसी रात अजय का घर छोड़कर अपने मायके आ जाएगी। वह कहेगी कि उसकी सास ने उस पर चोरी का इल्जाम लगाया है। यह सुनकर मिहिर गुस्से से भर जाएगा। जब अजय का परिवार मिहिर से मिलने उसके घर आएगा तो वह सबके सामने उन्हें खरी-खोटी सुनाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
इसके बाद कहानी में नया मोड़ आएगा जब तुलसी चोरी का सच जानने की कोशिश करेगी। आखिरकार उसे पता चल जाएगा कि गहनों की चोरी किसी और ने नहीं बल्कि परी ने ही की थी। जब तुलसी यह बात मिहिर को बताएगी तो वह दंग रह जाएगा। हालांकि, मिहिर उससे कहेगा कि इस मामले पर ज्यादा सवाल न करे। लेकिन तुलसी साफ कह देगी कि अगर हम नहीं करेंगे तो कौन करेगा, वो कहेगा कि खुद परी बताएगी।
ये भी पढ़ें- ‘इतनी घटिया मिमिक्री बच्चे भी नहीं करते…’ आर्टिस्ट पर भड़के सुनील शेट्टी; बीच महफिल में लगाई क्लास
चोरी की सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे मिहिर और तुलसी
आने वाले एपिसोड में बड़ा धमाका तब होगा जब परी खुद मिहिर के पास जाकर चोरी के बारे में बात करेगी। वह साफ कहेगी कि उसने ही अपनी सास के लॉकर से नेकलेस और अंगूठी चुराई थी। यह सुनकर मिहिर के साथ-साथ पूरा परिवार हैरान रह जाएगा। परी की सास उस पर बुरी तरह भड़क जाएगी और घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि परी के इस कबूलनामे के बाद मिहिर और तुलसी क्या कदम उठाते हैं और परिवार में इस खुलासे का क्या असर पड़ता है।
