गायत्री चलेगी नई चाल, क्या मिहिर और तुलसी के रिश्ते में आएगी दरार, परी के राज से उठेगा पर्दा?

KSBKBT 2 Update: क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि गायत्री तुसली और मिहिर के रिश्ते में दरार लाने की कोशिश करेगी और वह नई चाल लगेगी। तुलसी की साड़ी नोयोना से बदल देगी।
गायत्री चलेगी नई चाल, क्या मिहिर और तुलसी के रिश्ते में आएगी दरार, परी के राज से उठेगा पर्दा?
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 दर्शकों को हर दिन नए-नए ड्रामे और ट्विस्ट से चौंकाता रहता है। ऐसे में शो के बीते एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि परी, अपनी मां और अजय के परिवार से झूठ बोलकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने रेस्तरां पहुंचती है। जब तुलसी वहां उसे रंगे हाथ पकड़ लेती है तो परी सफाई देने के बजाय अपनी मां से भी झूठ बोल देती है।

इधर गायत्री, तुलसी को नीचा दिखाने की एक नई चाल चलती है। वो मिहिर द्वारा खरीदी गई साड़ियों में अदला-बदली कर देती है। मिहिर ने तुलसी के लिए एक खास साड़ी पसंद की थी और तुलसी के कहने पर नोयोना के लिए भी एक साड़ी खरीदी थी। लेकिन गायत्री की चालाकी से जब नोयोना तुलसी वाली साड़ी पहनकर सबके सामने आती है, तो सभी लोग दंग रह जाते हैं। मिहिर सच बताने ही वाला होता है कि तुलसी उसे रोक देती है और माहौल शांत करने की कोशिश करती है।

नोयोना को भड़काने की कोशिश करेगी गायत्री

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बाद में गायत्री, नोयोना को भड़काने के लिए कहती है कि जो साड़ी उसने पहनी है, असल में मिहिर ने तुलसी के लिए खरीदी थी। यह सुनकर नोयोना का दिल टूट जाता है और वह तुलसी से माफी मांगती है। लेकिन तुलसी बड़े दिल का परिचय देते हुए उसे समझाती है कि उसे दोषी महसूस करने की जरूरत नहीं है।

क्या परी के राज से उठेगा पर्दा?

इसके साथ ही अब कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेगी। जब अजय तुलसी को फोन करेगा और कहेगा कि उस दिन वह परी को घर छोड़ने आया था लेकिन घर के अंदर नहीं जा सका। ये सुनते ही तुलसी चौंक जाएगी क्योंकि उसे सच्चाई का पता चल जाएगा कि परी ने उस दिन रेस्तरां में झूठ बोला था। इसके अलावा तुलसी और बाकी परिवार वाले मिलकर जन्माष्टमी की पूजा करेंगे। इस दौरान परी भी मौजूद होगी परी पूजा के अपने बॉयफ्रेंड से मिलने। शो के आने वाले ट्रैक में परी का झूठ पूरी तरह से बेनकाब हो सकता है, जिससे तुलसी और मिहिर के रिश्ते की दिशा भी बदल जाएगी। दूसरी ओर, गायत्री की चालें कब तक सफल होंगी, ये देखना रोमांचक होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com