मीम्स क्रिएटर एथीस्ट कृष्णा का निधन, अक्षय से लेकर PM मोदी ने की थी तारीफ
Atheist krishna: फोटोशॉप के लिए मशहूर एथीस्ट कृष्णा का निधन हो गया है। निमोनिया बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में रुपाली गागुंली समेत कई सेलेब्स ने शोक व्यक्त किया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
एथीस्ट कृष्णा का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Atheist krishna Death: सोशल मीडिया की दुनिया में मीम्स और इमोशनल फोटो एडिटिंग से लाखों दिलों को छूने वाले एथीस्ट कृष्णा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार सुबह 4:30 बजे निमोनिया के चलते उनका निधन हो गया। कृष्णा का जाना इंटरनेट की उस खास दुनिया के लिए बड़ा झटका है, जहां ह्यूमर, भावना और कला का अद्भुत संगम देखने को मिलता था।
दरअसल, कृष्णा फोटोशॉप के लिए मशहूर थे। वो पुरानी, फीकी और टूटी-फूटी तस्वीरों में नई जान फूंक देते थे। चाहे किसी दादी की पुरानी ब्लैक एंड वाइट फोटो हो या किसी पिता की धुंधली याद, कृष्णा की एडिटिंग में बस एक क्लिक नहीं, भावना भी शामिल होती थी। उनका हर फोटो एक कहानी कहता था।
मशहूर मीम्स क्रिएटर एथीस्ट कृष्णा का निधन
साथ ही उनकी मीम्स बेहद खास होती है। उन्होंने अपनी सादगी भरी ह्यूमर से लोगों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। सिर्फ इतना ही नहीं, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनके फैन बन चुके थे। अक्षय ने एक वीडियो में बताया था कि उन्होंने कृष्णा की एक मीम पीएम मोदी को दिखाई थी, जिस पर उन्होंने दिल खोलकर हंसी की थी। इसके बाद पीएम मोदी ने भी उस वीडियो को री-पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की थी।
सम्बंधित ख़बरें
विजय के सीएम बनने की खुशी Trisha Krishnan की आंखों में आई नजर, शपथ ग्रहण समारोह में दिखी खास बॉन्डिंग
Kriti Sanon ने नेपोटिज्म पर बयां किया दर्द, बोलीं- स्टारकिड्स की वजह से हाथ से निकल गईं कई फिल्में
Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ी भूत बंगला, 9 दिनों में मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
WOOOOOW!!!!
This is the best thing that happened to me on Twitter. Thank you @akshaykumar Sir. 🙏🙏 pic.twitter.com/QOtJbTh65Z — Krishna (@Atheist_Krishna) April 24, 2019
ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप करेंगे ‘सॉन्ग्स ऑफ फॉरगॉटन ट्रीज’ को प्रजेंट, इस दिन होगा प्रीमियर
कृष्णा का आखिरी पोस्ट
लेकिन कृष्णा कुछ समय से बीमार चल रहे थे और एक ऑपरेशन की जरूरत थी, लेकिन इसी बीच उन्हें निमोनिया हो गया और उनकी हालत और बिगड़ती चली गई। एक ट्विटर यूजर ने उनकी आखिरी व्हाट्सऐप चैट शेयर की, जिसमें कृष्णा ने लिखा था कि “अगर बच गया तो चमत्कार होगा।”
The timeline feels emptier today!@Atheist_Krishna wasn’t just a master of visual satire, he was emotion wrapped in sarcasm and humour. His Photoshop jokes made us smile and laugh, but his silence today leaves a void. You’ll be missed, Krishna. Om Shanti 🙏 — Rupali Ganguly (@TheRupali) July 23, 2025
रुपाली गांगुली ने जताया दुख
हालांकि, अब उनके यूं चले जाने से हर कोई सदमे में है। सोशल मीडिया पर फैंस लेकर सेलेब्स तक शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस और अनुमा फेम रुपाली गांगुली ने उन्हें याद करते एक्स पर पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि “कृष्णा सिर्फ विजुअल सटायर के मास्टर नहीं थे, बल्कि वो ह्यूमर और भावना की गहराई में डूबी एक अद्वितीय आत्मा थे। उनकी खामोशी एक गहरा खालीपन छोड़ गई है।”आपको बता दें, ट्विटर यानी एक्स पर कृष्णा के 4.3 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स थे।
