Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मस्ती 4 ट्रेलर देख बिदके यूजर्स, एडल्ट जोक्स और अश्लीलता पर लगाई फटकार

रितेश-विवेक-आफताब की 'मस्ती 4' का ट्रेलर रिलीज, लोगों को एडल्ट जोक्स नहीं आए पसंद। यूजर्स ने कहा 'सुपर-डुपर फ्लॉप'। 21 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Nov 04, 2025 | 09:02 PM

'मस्ती 4' ट्रेलर रिएक्शन: एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की वापसी पर नेटिजेंस बोले- 'सुपर-डुपर फ्लॉप', जोक्स से निराश!

Follow Us
Close
Follow Us:

Mastiii 4 Trailer Netizens Reaction: बॉलीवुड की पॉपुलर एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘मस्ती’ के चौथे भाग ‘मस्ती 4’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी की यह तिकड़ी एक बार फिर पर्दे पर मस्ती करने आ रही है, लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ सामने आ रही हैं। हालाँकि, अधिकांश नेटिजेंस फिल्म के फूहड़ जोक्स से निराश हैं और इसे फ्लॉप करार दे रहे हैं।

ट्रेलर देखने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स ने फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘मस्ती’ की तारीफ की, लेकिन चौथे भाग से निराशा जाहिर की।

सम्बंधित ख़बरें

AI ने बदल दी ‘K3G’ की स्टारकास्ट, अमिताभ की जगह जॉर्ज क्लूनी, करण जौहर रह गए हैरान

Bigg Boss Marathi 6: ‘बाहर तलवार चलाऊंगी’, तन्वी कोलते को धमकी देना दिव्या शिंदे को पड़ा भारी, शो से हुईं बाहर

Rose Day Special: जब मधुबाला ने खत के साथ दिलीप कुमार को भेजा था गुलाब, यहीं से शुरू हुई प्रेम कहानी

20 जनवरी को रची गई थी पूरी प्लानिंग, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच ने किए बड़े खुलासे

यूजर बोले- ‘सुपर-डुपर फ्लॉप’, घटिया जोक्स से निराशा

ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए अधिकांश यूजर्स ने फिल्म के एडल्ट जोक्स को घटिया बताया है। एक यूजर ने ‘मस्ती 4’ पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “मस्ती अच्छी फिल्म थी, लेकिन मस्ती 4 ने उसकी ऐसी-तैसी कर दी।” वहीं, एक अन्य यूजर ने तो यहाँ तक लिख दिया, “इसके आगे तो ग्रैंड मस्ती भी मास्टरपीस लग रही है।” फिल्म को फ्लॉप बताते हुए एक यूजर ने इसे “सुपर-डुपर वाला ब्लॉकबस्टर फ्लॉप” करार दिया।

ये भी पढ़ें- पैसा कमाने के लिए ‘महीने में 10 वन नाइट स्टैंड’, एक्ट्रेस को लेकर डिटेक्टिव का चौंकाने वाला खुलासा

‘हेडफोन लगाकर देखने का जमाना’

कई यूजर्स को ट्रेलर में दिख रहे घटिया एडल्ट चुटकुले बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। एक यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा, “सच में ये 2025 है और ऐसे घटिया चुटकुले और स्किन शो ही फिल्म को दर्शकों को बेचने का मुख्य मकसद है। उम्मीद है कि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो जाए ताकि इस तरह के घटिया आइडिया बड़े पर्दे पर न आ सकें।” एक अन्य कमेंट में तंज कसते हुए लिखा गया, “फिल्में अब परिवार के साथ नहीं, हेडफोन लगाकर देखने का जमाना आ गया है।”

अरशद वारसी के लिए उत्साहित हैं फैंस

हालाँकि, निराशा के बीच कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद भी आया है। कुछ यूजर्स ने फिल्म में अरशद वारसी के होने पर खुशी जताई है और कहा कि वे सिर्फ उनके लिए ही फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। कुछ दर्शकों को ट्रेलर में नजर आए डायलॉग्स पसंद आए, तो वहीं कुछ ने तीनों अभिनेताओं—रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी—को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साह व्यक्त किया है। कुछ फैंस ने ‘मस्ती 4’ को ब्लॉकबस्टर और ऑलटाइम फेवरिट फिल्म भी बताया।

21 नवंबर को होगी रिलीज

‘एक दीवाने की दीवानियत’ फेम निर्देशक मिलाप जावेरी ने ‘मस्ती 4‘ का निर्देशन किया है। यह फिल्म 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसे फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विजय वर्मा व फातिमा सना शेख की ‘गुस्ताख दिल’ जैसी फिल्मों से मुकाबला करना पड़ेगा।

Masti 4 trailer reaction negative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 04, 2025 | 09:02 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.