Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ के बीच भी डटी रही ‘मर्दानी 3’, मंडे टेस्ट में रानी मुखर्जी का दमदार प्रदर्शन
Rani Mukerji Film Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। ऐसे में चलिए जानते हैं मंडे टेस्ट में फिल्म की कमाई और क्या ये रानी की टॉप 10 फिल्मों में शामिल होगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
मर्दानी 3 कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। यह पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जिसकी शुरुआत साल 2014 में ‘मर्दानी’ से हुई थी और 2019 में ‘मर्दानी 2’ ने इसकी लोकप्रियता को और मजबूत किया। लेटेस्ट चैप्टर में रानी मुखर्जी एक बार फिर आईपीएस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं।
जहां एक ओर बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ जैसी बड़ी फिल्म का दबदबा है, वहीं दूसरी ओर ‘मर्दानी 3’ भी पूरे आत्मविश्वास के साथ टिकी हुई है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया और अब इसका मंडे टेस्ट भी सामने आ चुका है।
पहले मंडे में कैसी रही ‘मर्दानी 3’ की कमाई?
ओपनिंग डे पर ‘मर्दानी 3’ ने फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत करते हुए 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 6 करोड़ रुपये बटोरे। वहीं रविवार को भी ग्रोथ जारी रही और फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
सम्बंधित ख़बरें
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
Anupamaa Spoiler: बा से हार कर बौखलायी वसुंधरा, अनुपमा की जिंदगी में होगी अनुज की वापसी?
निकिता रावल कौन हैं? इवेंट में फैन ने जबरन किया किस, जानिए एक्ट्रेस की पूरी कहानी
YRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
इस तरह फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये नेट रहा। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज़ के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही चार दिनों में ‘मर्दानी 3’ की कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
क्या रानी मुखर्जी की टॉप 10 फिल्मों में शामिल होगी ‘मर्दानी 3’?
अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या ‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी के करियर की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बना पाएगी। फिलहाल 10वें पायदान पर साल 2011 की फिल्म ‘नो वन किल्ड जेसिका’ है, जिसने करीब 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ‘मर्दानी 3’ दूसरे वीकेंड तक इस आंकड़े के काफी करीब पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- Anupamaa Shocking Twist: अनु के आगे झुकेंगी मोटी बा, रजनी की किस्मत पर लिया बड़ा फैसला
‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म अपनी पिछली कड़ियों की तरह एक गंभीर और सामाजिक रूप से जरूरी मुद्दे को उठाती है। दमदार कहानी और रानी मुखर्जी की सशक्त परफॉर्मेंस ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आ रही है।
