आर्मी परिवार से हैं बॉलीवुड की कई मशहूर हसीनाएं, देशभक्ति की कहानियां करती हैं गर्वित
Independence Day Special: प्रियंका चोपड़ा के माता-पिता दोनों इंडियन आर्मी के डॉक्टर थे, जबकि अनुष्का शर्मा के पिता रिटायर्ड कर्नल है और कारगिल युद्ध में शामिल रहे। दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड एसपी है।
- Written By: सोनाली झा
आर्मी परिवार से हैं बॉलीवुड की कई मशहूर हसीनाएं
Bollywood Actreses From Army Families: देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बॉलीवुड और भारतीय सेना के बीच एक विशेष संबंध सामने आता है। फिल्म जगत में कई ऐसी अभिनेत्रियाँ हैं जो फौजी फैमिली से हैं और जिनके माँ-बाप या निकट रिश्तेदारों ने देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की है। इन सितारों के लिए देशभक्ति और अनुशासन मकसद नहीं, बल्कि विरासत है।
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम प्रियंका चोपड़ा का आता है। ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका के माता-पिता दोनों इंडियन आर्मी के डॉक्टर थे। उनका बचपन विभिन्न आर्मी बेस में गुजरा, जिसने उन्हें विविध संस्कृतियों से परिचित कराया। इसके बाद अनुष्का शर्मा का नाम आता है। उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना के रिटायर्ड कर्नल हैं। अनुष्का ने बताया था कि जब वह 11 साल की थीं, तब उनके पिता कारगिल युद्ध में शामिल थे। पिता से ही उन्होंने अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का महत्व सीखा।
दिशा पाटनी और सुष्मिता सेन
दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड एसपी हैं, जिन्होंने वर्षों से देश की सेवा की। दिशा को अपने पिता पर गर्व है और अक्सर इंटरव्यू में उनका जिक्र करती हैं। सुष्मिता सेन का नाम भी इस सूची में शामिल है। उनके पिता शुबीर सेन इंडियन एयर फोर्स के पूर्व विंग कमांडर हैं। मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली सुष्मिता ने भी अपने पिता की सेवा भावना से प्रेरणा ली है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
रकुल प्रीत सिंह और प्रीति जिंटा
रकुल प्रीत सिंह के पिता कुलविंदर सिंह आर्टिलरी रेजिमेंट के रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हैं। रकुल ने फादर्स डे के अवसर पर सोशल मीडिया पोस्ट में उनके योगदान का गर्व से जिक्र किया था। प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भी आर्मी में थे, जिनका निधन तब हुआ जब प्रीति महज 13 साल की थीं। उनके भाई दीपांकर जिंटा आज भी इंडियन आर्मी में कार्यरत हैं।
ये भी पढ़ें- ओएमजी से कार्तिकेय 2 तक, इन फिल्मों में जीवंत हुई श्रीकृष्ण की शिक्षाएं
निमरत कौर की कहानी
अंत में, निमरत कौर की कहानी बेहद भावुक है। उनके पिता भूपिंदर सिंह आर्मी ऑफिसर थे, जिन्हें 1994 में कश्मीर में आतंकवादियों ने अगवा कर मार दिया था। उस समय निमरत सिर्फ 11 साल की थीं। ये सभी कहानियां दिखाती हैं कि बॉलीवुड की ये सितारें सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और देशभक्ति से जुड़े असली जीवन में भी प्रेरणा का स्रोत हैं।
