-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Manoj Tiwari Retaliated On Naseeruddin Shahs Statement On The Kerala Story Said The Intention Is Not Right
नसीरुद्दीन शाह के ‘द केरल स्टोरी’ वाले बयान पर मनोज तिवारी का पलटवार, बोले- नीयत ठीक नहीं…
- Written By: संदीप पांडे

मुंबई : फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर फिल्म स्टार्स इस पर अपना अलग-अलग स्टेटमेंट दे रहे हैं। वहीं हाल ही में बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) भी इस फिल्म पर अपना स्टेटमेंट देकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर ने इसकी तुलना नाजी जर्मनी से करते हुए इसे एक डेंजरस ट्रेंड बताया है।
नसीरुद्दीन शाह ने अपने बयान में यह भी कहा था कि उन्होंने इस फिल्म को अब तक नहीं देखा है और ना ही वो इस फिल्म को देखने का इरादा रखते हैं। वहीं अब नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने उनपर तीखा पलटवार किया है। मनोज तिवारी ने नसीरुद्दीन शाह के मंशा पर सवाल उठाते हुए यह तक कहा कि अगर ‘द केरल स्टोरी’ से उन्हें कोई दिक्कत है तो वो कोर्ट जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिमों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार, ‘द केरल स्टोरी 2’ देखने के बाद सिनेमाघर में ली गई शपथ
‘श्रेया घोषाल के साथ काम करना सपने जैसा’, द केरला स्टोरी 2 के म्यूजिक पर मन्नान शाह का बड़ा बयान
‘फिल्में बन रही नफरत का हथियार’, राहुल गांधी के बचाव में उतरे हुसैन दलवई, द केरल स्टोरी 2 को बताया प्रोपेगेंडा
Beyond the Kerala Story: द केरल स्टोरी का सीक्वल अनाउंस, जानिए स्टार कास्ट और रिलीज डेट
बता दें कि एक्टर मनोज तिवारी ने सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को सपोर्ट करते हुए फिल्म को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अपना रिएक्शन दिया है। मनोज तिवारी ने टीवी चैनल आजतक से बात करते हुए नसीरुद्दीन शाह के बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए कहा, “नसीरुद्दीन शाह बहुत अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उनकी नीयत अच्छी नहीं है। मैं बहुत ही दुख के साथ बोल रहा हूं। नसीरुद्दीन साहब जब इस देश में फिल्में बनती थीं और दिखाया जाता था कि परचून की दुकान पर बैठा बनिया हर लड़की को गंदी नजर से देखता था तब उस दिन आपने कुछ भी नहीं बोला।”
मनोज तिवारी ने आगे कहा, “द केरल स्टोरी’ फैक्ट के आधार पर एक एफआईआर पर आधारित है। अगर नसीरुद्दीन शाह को दिक्कत है तो वह कोर्ट जा सकते हैं। आप झुठला सकते हैं कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ फैक्ट पर बनी हैं। बात करना आसान है, लेकिन उन्होंने जो अपना परिचय दिया है। वह एक भारतीय के रूप में अच्छा नहीं है।”
गौरतलब है कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 230 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर चुकी है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदनानी और सोनिया बालानी अहम भूमिका में हैं।
Manoj tiwari retaliated on naseeruddin shahs statement on the kerala story said the intention is not right
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














