‘अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा’, Manoj Bajpayee की नई फिल्म ‘गवर्नर द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर जारी
Manoj Bajpayee Film: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में पॉलिटिकल और लीगल ड्रामा की झलक देखने को मिल रही है। यह फिल्म 12 जून 2026 को रिलीज होगी।
- Written By: सोनाली झा
मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर (फोटो- सोशल मीडिया)
Manoj Bajpayee Film Governor The Silent Saviour Poster: बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी एक बार फिर अपनी नई फिल्म के जरिए दर्शकों के सामने एक दमदार कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के खास मौके पर इस फिल्म के दो पोस्टर जारी किए।
गवर्नर: द साइलेंट सेवियर के पहले पोस्टर में मनोज बाजपेयी का चेहरा नहीं दिखाया गया है, बल्कि वह एक लंबे कॉरिडोर में सूटकेस लिए पीछे से नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर एक टैगलाइन लिखा गया है कि अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा फिल्म के गंभीर और जिम्मेदारी से भरे कथानक की ओर इशारा करती है।
दूसरी झलक में दिखी जिम्मेदारी की कुर्सी
दूसरे पोस्टर में एक हरी कुर्सी को प्रमुखता से दिखाया गया है, जिस पर लिखा है कि इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है और नीचे टैगलाइन है यह सिर्फ कुर्सी नहीं, जिम्मेदारी है। इन दोनों पोस्टर्स से यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म एक हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल और लीगल ड्रामा होने वाली है, जिसमें सत्ता, जिम्मेदारी और देश के भविष्य जैसे मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें
370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं
फिल्म की कहानी और टीम
फिल्म का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर कर रहे हैं, जबकि इसकी कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी अमित त्रिवेदी ने संभाली है और गीतों के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यह फिल्म सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले तैयार की जा रही है। फिल्म में अदा शर्मा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।
रिलीज डेट और दर्शकों की उम्मीदें
मनोज बाजपेयी ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह कहानी एक ऐसे अनसुने हीरो की है, जिसने देश के लिए एक अहम लड़ाई लड़ी, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ के पोस्टर्स ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश देने वाली कहानी भी पेश करेगी।
