Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manoj Bajpayee की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की कहानी ने खींचा लोगों का ध्यान

Governor Trailer Out: मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मनोज बाजपेयी फिल्म में आरबीआई गवर्नर के रोल में नजर आएंगे, जो देश को आर्थिक संकट से बचाने की कोशिश करता है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 26, 2026 | 09:16 PM

मनोज बाजपेयी की गवर्नर का ट्रेलर रिलीज (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Manoj Bajpayee Film Governor Trailer: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी एक बार फिर दमदार किरदार के साथ बड़े पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिल्म की कहानी भारत के उस मुश्किल दौर पर आधारित है, जब 1990 के दशक में देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। उस समय हालात इतने खराब हो चुके थे कि भारत दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया था।

ट्रेलर में देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, लोगों के डर और सरकार की चिंता को बेहद गंभीर और प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म का माहौल तनाव और अनिश्चितता से भरा नजर आता है, जहां हर फैसला देश के भविष्य को तय करता दिखाई देता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के गवर्नर की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर में उनका किरदार शांत लेकिन बेहद मजबूत व्यक्तित्व के रूप में सामने आता है। वह देश की डूबती अर्थव्यवस्था को संभालने और भारत को आर्थिक संकट से बाहर निकालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। मनोज बाजपेयी का गंभीर अभिनय और संवाद अदायगी दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके रोल की तारीफ कर रहे हैं। कई दर्शकों का मानना है कि यह फिल्म उनके करियर की एक और शानदार परफॉर्मेंस साबित हो सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

Imtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता

दिल्ली से मुंबई तक गूंजेगी Jasmine Sandlas की आवाज, ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ को लेकर फैंस में दिखा उत्साह

Ranveer Singh पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, बोले- हर संस्कृति और आस्था का दिल से करता हूं सम्मान

‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini

सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। माना जा रहा है कि मनोज बाजपेयी का किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस वेंकटरमणन से प्रेरित हो सकता है। वह 1991 के आर्थिक संकट के दौरान आरबीआई के गवर्नर थे और देश को संकट से बाहर निकालने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें- Imtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता

संगीत और निर्देशन ने बढ़ाई फिल्म की खासियत

फिल्म को सनशाइन पिक्चर्स प्रस्तुत कर रही है। इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने संभाला है। कहानी सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। फिल्म के संगीत पर भी खास ध्यान दिया गया है। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने इसके गाने लिखे हैं, जबकि संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। फिल्म ‘गवर्नर’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Manoj bajpayee governor trailer economic crisis javed akhtar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Manoj Bajpayee

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.