- Hindi News »
- Entertainment »
- Manoj Bajpayee Birthday Special Actor Took Divorce From First Wife And Married To Shabana Raza
दो शादियां कर चुके हैं मनोज वाजपेयी, पहली पत्नी से तलाक के 11 साल बाद शबाना रजा से की शादी
Manoj Bajpayee Birthday Special: मनोज बाजपेयी का पहली पत्नी के साथ 1995 में तलाक हुआ था। 2006 में उन्होंने शबाना राजा से शादी की, जिन्हें अब नेहा बाजपेयी नाम से जाना जाता है।
- Written By: अनिल सिंह

शबाना रजा कैसे बनी नेहा, मनोज बाजपेयी की पत्नी अजय देवगन के साथ कर चुकी है काम
Manoj Bajpayee Birthday Special: मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर एक अलग पहचान बनाई है ,एनएसडी में वह तीन बार रिजेक्ट हुए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। शुरुआती दौर में उन्हें फिल्मों में काम भी नहीं मिल रहा था, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्वाभिमान नाम के टीवी सीरियल से की थी। फिर वह फूलन देवी पर बनी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ में नजर आए। उसके बाद वो राम गोपाल वर्मा की फिल्म सत्या में ‘भीकू म्हात्रे’ का किरदार निभाने के बाद लाइमलाइट में आए और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। जब वह बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे तब वह शादीशुदा थे। लेकिन 1995 में उनका पहली पत्नी से तलाक हो गया। साल 2006 में उन्होंने शबाना रजा से शादी की, जो अब नेहा बाजपेयी के नाम से जानी जाती हैं। क्या आप जानते हैं नेहा अजय देवगन के साथ काम कर चुकी हैं।
मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के एक छोटे से गांव में हुआ था। 90 के दशक में वह फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आ गए थे। 1994 में उन्हें बैंडिट क्वीन नाम की एक फिल्म में छोटी सी भूमिका मिली। एनएसडी में तीन बार रिजेक्ट होने के बाद वह डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे, इसी बीच उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी मुश्किलें आने लगी। शादी के कुछ महीने बाद ही 1995 में उनका पहली पत्नी के साथ तलाक हो गया। 1998 में उनकी मुलाकात शबाना रजा से हुई जो बॉलीवुड में ‘करीब’ फिल्म में बॉबी देओल के साथ नजर आई थी। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। उसके बाद वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘होगी प्यार की जीत’ में नजर आई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी एक दूसरे को करीब 8 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 2006 में शादी कर ली। दोनों की एक प्यारी सी बेटी है।
ये भी पढ़ें- पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अमिताभ बच्चन की पोस्ट का मतलब Grok से पूछ रहे यूजर्स
सम्बंधित ख़बरें
रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत! कोर्ट ने दिया बैंक खाते तुरंत चालू करने के आदेश, NCB को लगाई फटकार
Arijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
संघर्ष से सफलता का ‘प्रताप’! कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री तक, जानें प्रताप सरनाईक की पूरी कहानी
Abhay Deol Dev D: बिना डायलॉग के भी छा गए अभय देओल, ‘देव डी’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा किया शेयर
शबाना रजा का नाम नेहा बाजपेयी कैसे पड़ा यह किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। लोगों को लगता है की मनोज बाजपेयी के साथ शादी करने के बाद उनका नाम और पहचान बदल दी गई है, लेकिन ऐसा नहीं है, जब वह फिल्म ‘करीब’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थी उसी समय उनका नाम शबाना रजा से बदलकर नेहा रखना पड़ा, हालांकि वह ऐसा नहीं चाहती थी लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था। उसके बाद इसी नाम से उनकी पहचान बन गई और उन्होंने वो नाम स्वीकार कर लिया और मनोज बाजपेयी से शादी के बाद उसी नाम के आगे बाजपेयी सरनेम लगा लिया है। ऐसे शबाना रजा नेहा बाजपेयी बन गई।
Manoj bajpayee birthday special actor took divorce from first wife and married to shabana raza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम मोदी ने खाई झालमुरी तो ममता बनर्जी पहुंचीं सब्जी मंडी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Apr 27, 2026 | 11:00 AMपाकिस्तान के बाद अब रूस पहुंचे अब्बास अराघची, पुतिन से करेंगे बंद कमरे में मीटिंग, ट्रंप की बढ़ी टेंशन
Apr 27, 2026 | 10:58 AMFBI मतलब फडणवीस ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, AC हॉल में छूटे अफसरों के पसीने, जब CM ने खोला फाइलों का कच्चा चिट्ठा
Apr 27, 2026 | 10:57 AMराघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को सभापति की मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसद
Apr 27, 2026 | 10:52 AMMahim Bandra Flyover Project: मुंबई में नया फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, 220 करोड़ की योजना से 25 मिनट कम होगा सफर
Apr 27, 2026 | 10:51 AMFashion Tips: लंबाई दिखेगी 5 इंच ज्यादा! बस जान लीजिए सही फुटवियर चुनने का ये सीक्रेट तरीका
Apr 27, 2026 | 10:50 AMनागपुर के वॉटर एटीएम बने कबाड़, लाखों की योजना ठप; पुनः शुरू करने की उठी मांग
Apr 27, 2026 | 10:50 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














