मंडला मर्डर्स से पहले देख डालिए OTT पर ये 5 क्राइम फिल्में, जो रूह कंपा देंगी
OTT Release Film: ‘मंडला मर्डर्स’ ने दर्शकों को एक माइथोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर का नया अनुभव दिया है। अगर ये पसंद आई हो, तो इससे मिलती-जुलती पांच बेहतरीन ये क्राइम फिल्में ओटीटी पर जरूर देखें।
- Written By: सोनाली झा
मंडला मर्डर्स से पहले देख डालिए OTT पर ये 5 क्राइम फिल्में
Crime Films on OTT: ओटीटी की दुनिया में एक के बाद एक थ्रिलर कहानियां दर्शकों को बांधे रखती हैं, लेकिन कुछ ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्में होती हैं जो न केवल रोमांचित करती हैं बल्कि मानसिक रूप से झकझोर भी देती हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मंडला मर्डर्स ने दर्शकों को एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर का नया स्वाद दिया है। वाणी कपूर, सुरवीन चावला और श्रिया पिलगांवकर जैसे सितारों से सजी ये सीरीज चरणदासपुर नामक गांव में घटित रहस्यमयी हत्याओं की कहानी कहती है। अगर इस सीरीज का अनुभव आपको पसंद आया है तो इससे मिलती-जुलती इन 5 शानदार क्राइम थ्रिलर फिल्मों को जरूर देखना चाहिए।
आइडेंटिटी फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। एक होटल में फंसे अजनबियों की कहानी, जहां एक-एक करके सभी की रहस्यमयी मौतें होती हैं। फिल्म की साइकोलॉजिकल परतें और शॉकिंग ट्विस्ट इसे एक मास्टरपीस बना देती हैं। इसकी एंडिंग आपके होश उड़ा देगी। फिल्म में टॉविनो थॉमस लीड रोल में हैं। उनके अलावा तृषा कृष्णन और विनय राय भी अहम रोल में हैं।
नाइव्स आउट और मेमोरीज ऑफ मर्डर
नाइव्स आउट 2019 में बनी एक अमेरिकी मिस्ट्री फिल्म है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। नाइव्स आउट में एक मशहूर जासूस बेनोइट ब्लैंक एक प्रसिद्ध लेखक की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुट जाता है। शानदार डायलॉग्स और अप्रत्याशित मोड़ इस फिल्म को अनदेखा करना मुश्किल बना देते हैं। कोरियन सिनेमा की फिल्म मेमोरीज ऑफ मर्डर को बोंग जून-हो ने निर्देशित किया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म एक छोटे शहर में घट रही सीरियल किलिंग्स की पड़ताल करती है। इसकी सिनेमैटोग्राफी और सस्पेंस आपको लंबे समय तक सोचने पर मजबूर कर देगा। फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
ये भी पढ़ें- अहान पांडे की सैयारा बनी ब्लॉकबस्टर, हाउसफुल 5 को पछाड़ के पहुंची छावा के करीब
जोडिएक और द कॉल
डेविड फिंचर द्वारा निर्देशित फिल्म जोडिएक में एक कार्टूनिस्ट और पत्रकार एक रहस्यमयी सीरियल किलर “जोडिएक” को पकड़ने की कोशिश करते हैं। धीमी लेकिन बेहद असरदार कहानी इसे एक क्लासिक क्राइम थ्रिलर बनाती है। कोरियन थ्रिलर ‘द कॉल’ एक समय और स्पेस से परे कहानी कहती है, जहां एक लड़की को एक पुराने फोन के ज़रिए अतीत से कॉल्स मिलते हैं। कहानी का अनोखा ट्रीटमेंट इसे बाकी फिल्मों से अलग खड़ा करता है।
